राष्ट्रीय

May 22, 2024 1:47 PM

मौसम विभाग ने कहा- अगले दो-तीन दिन में दक्षिण भारत में हो सकती है तेज वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है के अगले दो-तीन दिन में दक्षिण भारत में तेज वर्षा होने की उम्मीद है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर, मालदीव, कन्याकुमारी और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिन दक्षिण-पश्चिम मानसून से कुछ इलाकों में वर्षा के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताय...

May 22, 2024 11:58 AM

वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली में जल संकट पैदा करने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के लोगों और स्वयं के खिलाफ कथित साजिश करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की कड़ी आलोचना की है। वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली में पानी का प्रवाह रोक कर दिल्ली में जल संकट पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक जांच में पता चला है कि हरियाणा सरकार दिल्ली में यमुन...

May 22, 2024 11:54 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की भारत के सबसे बड़े फूड एग्रीगेटर ऐप में से एक के संस्थापक दीपिंदर गोयल की सराहना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के सबसे बडे फूड एग्रीगेटर ऐप में से एक के संस्थापक दीपिंदर गोयल की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर श्री गोयल का वीडियो साझा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत बुलंदी पर पहुंचा सकती है। उन्‍होंने कहा कि श्री गोयल का जीवन सफर असंख्य युवाओं को उद्यमिता के...

May 22, 2024 2:07 PM

भारत की तटवर्ती सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना का अस्तित्व में होना बेहद जरूरी: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने जोर देकर कहा है कि भारत की तटवर्ती सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना का अस्तित्व में होना बेहद जरूरी है। नई दिल्ली में कल नौसेना मुख्यालय में श्री त्रिपाठी ने आत्मनिर्भरता के लिए नौसेना की प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री त्रिपाठी ने समुद्री क्षेत्र में ...

May 22, 2024 10:11 AM

पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में जारी रहेगी भीषण गर्मी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने शनिवार तक पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ भागों, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अण्डमान और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों तथा अंड...

May 21, 2024 9:09 PM

भू-राजनीतिक परिदृश्य लगातार बदल रहा है इसलिए सशस्त्र बलों को अपने दृष्टिकोण में अनुकूलता और नवीनता लाना जरूरी है: रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट  

      रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि भू-राजनीतिक परिदृश्य लगातार बदल रहा है इसलिए सशस्त्र बलों को अपने दृष्टिकोण में अनुकूलता और नवीनता लाना जरूरी है। श्री भट्ट ने आज नई दिल्ली में ''भारतीय सामरिक संस्कृति के ऐतिहासिक स्‍वरूप'' विषय पर एक सेमिनार और प्रदर्शनी में यह बात कही। उन्‍होंने देश ...

May 21, 2024 9:07 PM

एनआईए ने रामेश्‍वरम् कैफे विस्‍फोट मामले में चार राज्‍यों में कई स्‍थानों पर छापेमारी की

      राष्‍ट्रीय जांच अभिकरण-एनआईए ने रामेश्‍वरम् कैफे विस्‍फोट मामले में आज चार राज्‍यों में कई स्‍थानों पर छापेमारी की। एनआईए ने कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में 11 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।     एनआईए के अनुसार तलाशी अभियान में विभिन्‍न डिजिटल उपकरण और दस्‍तावेज जब्‍त किये गए ह...

May 21, 2024 9:03 PM

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ कल ईरान की यात्रा पर जाएंगे

      उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल ईरान की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान वे राजकीय कार्यक्रम में ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्‍दुल्लाहियान तथा अन्‍य ईरानी अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इन सभी की 19 मई को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।     राष्...

May 21, 2024 9:00 PM

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने ओडिसा के संबलपुर में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के समर्थन में एक चुनाव सभा को संबोधित किया 

       केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण पूरा होने के बाद भाजपा 310 सीटें जीत रही है। ओडिसा के संबलपुर में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के समर्थन में एक चुनाव सभा में श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में 400 से अधि...

May 21, 2024 8:24 PM

बिहार: राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के नेताओं ने छठे और सातवें चरण के लिए प्रचार किया

      राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के नेताओं ने आज बिहार में लोकसभा चुनावों के छठे और सातवें चरण के लिए प्रचार किया।     भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने उद्योग, छोटे उद्योगों और चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रतिनिधियों के साथ पटना में बातचीत की। ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला