राष्ट्रीय

May 20, 2024 9:34 PM

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी मध्यप्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी के प्रकोप का रेड अलर्ट जारी किया

      भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी मध्यप्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी के प्रकोप का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्त...

May 20, 2024 9:32 PM

आम चुनाव के पांचवे चरण में रात 8 बजे तक लगभग 57 दशमलव पांच-आठ प्रतिशत मतदान हुआ

      आम चुनाव के पांचवे चरण में रात 8 बजे तक लगभग 57 दशमलव पांच-आठ प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में 49 संसदीय सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव वाले राज्‍यों में कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बावजूद बडी संख्‍या में लोग वोट देने आए। मतदान शाम 6 बजे तक चला लेक...

May 20, 2024 8:35 PM

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी में कल 25 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में कल 25 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। श्री मोदी सम्‍पूर्णानन्‍द संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय में मातृ शक्ति सम्‍मेलन के दौरान गृहणियों, डॉक्‍टरों, शिक्षकों, व्‍यवसायियों, वकीलों और खिलाडि़यों के साथ व...

May 20, 2024 8:26 PM

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों का ऑफ़लाइन पंजीकरण 31 मई तक निलंबित

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों का ऑफ़लाइन पंजीकरण 31 मई तक निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में एक बैठक में ये निर्देश जारी किए। उन्‍होंने अधिकारियों को इस संबंध में टूर ऑपरेटरों के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का...

May 20, 2024 7:22 PM

भारत के महाधिवक्ता आर वेंकटरमणी नई दिल्‍ली में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए 

भारत के महाधिवक्ता आर वेंकटरमणी ने आज इस बात पर बल दिया कि दुनियाभर के सभी प्रतिस्पर्धी नियामक डिजिटल बाजारों के उभरते रुझानों से जूझ रहे हैं। उन्‍होंने आज नई दिल्‍ली में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग-सीसीआई के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में यह बात कही। श्री वेंकटरमणी ने कहा कि प्रतिस्पर...

May 20, 2024 7:21 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के बैंकिंग क्षेत्र के शानदार मुनाफे की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के बैंकिंग क्षेत्र के शानदार मुनाफे की सराहना की है। वित्त वर्ष 2023-24 में देश के बैंकिंग क्षेत्र का शुद्ध मुनाफा पहली बार तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा को पार कर गया है। निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का शुद्ध मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर तीन करोड़ दस लाख रुपये ह...

May 20, 2024 3:56 PM

लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों के लिए प्रचार तेज

लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों के लिए प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेता अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के के लिए जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज ओडिसा और पश्चिम बंगाल में  रैलियां कर रहे हैं। उन्‍होंने ओडिसा के अंगुल औ...

May 20, 2024 2:03 PM

लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण में दोपहर एक बजे तक लगभग 37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर एक बजे तक कुल मिलाकर लगभग 37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। लद्दाख में 52 प्रतिशत से अधिक, पश्चिम बंगाल में 48 प्रतिशत से अधिक, उत्तर प्रदेश में 39 प्रतिशत से अधिक तथा झारखंड में लगभग 42 प्रतिशत मतदान की खबर है। बिहार तथा जम्मू-कश्मीर में लगभग 35 प्रतिशत, ओडिशा...

May 20, 2024 1:58 PM

आईसीएमआर ने कोवैक्‍सीन के प्रभावों पर बीएचयू के अध्ययन से संबंधित लेख को गुमराह करने वाला करार दिया

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि कोवैक्‍सीन के प्रभावों पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अध्ययन से संबंधित लेख गुमराह करने वाला है और इसमें परिषद का भी गलत तरीके से हवाला दिया गया है। आईसीएमआर ने कहा है कि वह किसी भी तरह से इस अध्ययन से जुड़ा नहीं है और उसने शोध के ...

May 20, 2024 1:44 PM

उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में बनाए गए तीन आपराधिक कानूनों के खिलाफ दायर याचिका पर विचार करने से इनकार किया

उच्चतम न्यायालय ने आज भारतीय दंड संहिता, आपराधिक दंड संहिता और साक्ष्य अधिनियम की जगह हाल ही में बनाए गए तीन आपराधिक कानूनों के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली अवकाश पीठ ने याचिकाकर्ता से व्यक्तिगत रूप से कहा कि यह याचिका खारि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला