May 21, 2024 9:03 PM

printer

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ कल ईरान की यात्रा पर जाएंगे

 

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल ईरान की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान वे राजकीय कार्यक्रम में ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्‍दुल्लाहियान तथा अन्‍य ईरानी अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इन सभी की 19 मई को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान की सरकार और जनता के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। विदेशमंत्री एस जयशंकर आज नई दिल्‍ली में ईरान के दूतावास गए और भारत की संवेदना प्रकट की। भारत में आज एक दिन का राष्‍ट्रीय शोक रखा गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला