राष्ट्रीय

June 26, 2024 1:26 PM

ओम बिरला फिर से चुने गए लोकसभा अध्यक्ष, ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया

भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया। कांग्रेस ने इस पद के लिए के.सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की।   अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी...

June 26, 2024 12:49 PM

नीट परीक्षा घोटाला: जांच के लिए महाराष्ट्र के बीड पहुंचा एक केन्‍द्रीय दल

नीट परीक्षा घोटाले की जांच के लिए एक केन्‍द्रीय दल महाराष्ट्र के बीड पहुंच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने जिले के मजलगांव तालुका के कुछ शिक्षकों से पूछताछ की है।

June 26, 2024 12:44 PM

आज मनाया जा रहा है मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस 

विश्‍व आज मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्‍ट्रीय दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देशभर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए रैलियां तथा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।   इस वर्ष का विषय है, साक्ष्य स्पष्ट है-रोकथाम में निवेश करें। इस अवसर पर आज सु...

June 26, 2024 11:03 AM

मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में आज और कल वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। तटवर्ती कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तरी कर्नाटक के भीतरी भागों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक और गुजरात में इस महीने की 29...

June 26, 2024 10:26 AM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज होगी सुनवाई 

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुनवाई होगी। याचिका में निचली अदालत द्वारा मंजूर जमानत रोकने के उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है।     प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। 20 जून को दिल्ली की एक अदालत ने केजरीवाल की ज...

June 25, 2024 10:26 PM

देशभर में 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून होंगे लागू

देशभर में 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं। इनके लागू होने के बाद इंडियन पीनल कोड यानि आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड यानि सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होंगे। नए आपराधिक...

June 25, 2024 9:59 PM

18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा

      18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा। भाजपा के वरिष्ठ सांसद ओम बिड़ला इस बार भी इस पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार हैं। वह पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष थे। दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया गुट ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश को चुना है। दोनों उम्मीदवारों ने आज अध्यक्ष पद के लिए अपना ना...

June 25, 2024 9:57 PM

भारतीय वायु सेना ने तीसरे ‘युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम के समापन के अवसर पर शीर्ष कार्यक्रम के रूप में एक सेमिनार का आयोजन किया

      भारतीय वायु सेना ने आज नई दिल्ली के वायु सेना सभागार में तीसरे ‘युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम (डब्ल्यूएएसपी) के समापन के अवसर पर शीर्ष कार्यक्रम के रूप में एक सेमिनार का आयोजन किया। कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर और सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज के तत्वावधान में "भारत की सामरिक संस्कृति और समकालीन राष...

June 25, 2024 8:50 PM

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि अगले 5 वर्षों में भारत की परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता लगभग 70 प्रतिशत बढ़ जाएगी

   केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज विश्वास जताया कि अगले पांच वर्षों में भारत की परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता लगभग 70 प्रतिशत बढ़ जाएगी। उन्होंने नई दिल्ली में परमाणु ऊर्जा विभाग की 100 दिवसीय कार्य योजना की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक में यह बात कही। डॉ.सिंह ने परमाणु ऊर्जा और नवीकरणी...

June 25, 2024 8:35 PM

आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ पहल शुरू कर रहा है

  आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय 1 जुलाई से 31 अगस्त तक स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ पहल शुरू कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य जून से अगस्त के महीनों के दौरान भारी वर्षा और स्वास्थ्य से सम्बंधित उत्पन्न जोखिमों से निपटने के लिए शहरी स्थानीय निकायों की तैयारियों को बढ़ाना है...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला