June 25, 2024 8:35 PM

printer

आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ पहल शुरू कर रहा है

 

आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय 1 जुलाई से 31 अगस्त तक स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत सफाई अपनाओबीमारी भगाओ पहल शुरू कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य जून से अगस्त के महीनों के दौरान भारी वर्षा और स्वास्थ्य से सम्बंधित उत्पन्न जोखिमों से निपटने के लिए शहरी स्थानीय निकायों की तैयारियों को बढ़ाना है। यह स्वास्थ्य मंत्रालय के ‘डायरिया रोको अभियान’ के अनुरूप है। यह पहल मानसून के मौसम के दौरान स्वच्छता और बीमारियों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न संबंधित मंत्रालयों और विभागों के बीच तालमेल बिठाने का प्रयास करती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला