June 25, 2024 8:50 PM

printer

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि अगले 5 वर्षों में भारत की परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता लगभग 70 प्रतिशत बढ़ जाएगी

 

 केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज विश्वास जताया कि अगले पांच वर्षों में भारत की परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता लगभग 70 प्रतिशत बढ़ जाएगी। उन्होंने नई दिल्ली में परमाणु ऊर्जा विभाग की 100 दिवसीय कार्य योजना की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक में यह बात कही। डॉ.सिंह ने परमाणु ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने पहले से संचालित परियोजनाओं का भी जायजा लिया और आगामी योजनाओं के लिए दिशा-निर्देश दिये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला