September 3, 2024 8:05 PM

बहराइच के महसी गांव में आदमखोर भेड़िये ने कल रात एक बार फिर एक बच्ची को शिकार बनाने के लिए हमला किया

बहराइच के महसी गांव में आदमखोर भेड़िये ने कल रात एक बार फिर एक बच्ची को शिकार बनाने के लिए हमला किया। बच्ची की दादी ने किसी तरह भेड़िये से बच्ची को बचा लिया, लेकिन इस हमले में दोनों लोग घायल हो गये। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि वन विभाग की टीमें भेड़िये को पकड़ने में लगी हुई हैं। कई जगहों पर जाल ल...

September 3, 2024 8:03 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता ग्रहण की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम से जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की।   उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पा...

September 3, 2024 8:01 PM

अयोध्या में इस बार दीपावली पर बेहद ख़ास होगा दिव्य-दीपोत्सव का आयोजन

अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के श्रीविग्रह की स्थापना के बाद इस वर्ष दीपावली पर आयोजित होने जा रहा दीपोत्सव बेहद खास होगा। इस बार चार दिनों का भव्य दीपोत्सव 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 2017 से ही दीपावली पर अयोध्या के सरयू घाट पर...

September 3, 2024 7:59 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में 361 करोड़ रुपये से अधिक की विकास-परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मैनपुरी में 361 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के हस्तांतरण के साथ ही ऋण, अनुदान राशि और विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, टैबलेट भी वितरित किये।  ...

September 3, 2024 7:58 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सूर्या खेल परिसर में तीन-दिवसीय सशस्त्र सैन्य-समारोह का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के सूर्या खेल परिसर में तीन दिवसीय सशस्त्र सैन्य समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सशस्त्र सैन्य समारोह हमारे समाज और युवा पीढ़ी को एक नई प्रेरणा प्रदान करेगा।   उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, दुनिया की अद्वितीय सेना है। भारत के शत्रु...

September 3, 2024 7:57 PM

जामताड़ा में संत कवित्री मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव पर कला धरोहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से जामताड़ा में संत कवित्री मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव पर कला धरोहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर संगीत नाटक अकादमी के सदस्य डॉ संजय चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन स्कूलों में किया ...

September 3, 2024 7:56 PM

रांची के मोराहबादी मैदान में सेना के शौर्य और पराक्रम की झलक समृद्ध भारत एग्जीबिशन में देखने को मिलेगी

रांची के मोराहबादी मैदान में सेना के शौर्य और पराक्रम की झलक समृद्ध भारत एग्जीबिशन में देखने को मिलेगी। इसमें सभी लोगों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

September 3, 2024 7:56 PM

रामगढ़ जिले में केंद्र प्रायोजित पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है

रामगढ़ जिले में केंद्र प्रायोजित पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी केन्द्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में आज पोषण जागरूकता पदयात्रा निकाली गई और कई कार्यक्रमों आयोजित किए गए।   पोषण जागरूकता पदयात्रा में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिका सहित महिलाओ...

September 3, 2024 7:55 PM

कोडरमा जिले के तिलैया में बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत

कोडरमा जिले के तिलैया में बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसे लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगो ने एनएच 20 को जाम किया और निर्माण कंपनी तथा बिजली विभाग पर लापरवाही का केस दर्ज करने की मांग की।

September 3, 2024 7:55 PM

आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

रेलवे सुरक्षा बल- आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। रांची पोस्ट के निरीक्षक डी शर्मा ने बताया कि विदेशी शराब की 121 बोतल के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा गया है।