September 3, 2024 9:01 PM

भाजपा उम्मीदवार राजीब भट्टाचार्य ने त्रिपुरा में राज्यसभा की एकमात्र सीट जीती

  भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राजीब भट्टाचार्य ने आज त्रिपुरा में राज्यसभा की एकमात्र सीट 37 वोटों के अंतर से जीत ली। राज्यसभा के रिटर्निंग अधिकारी एस लोग ने बताया कि राजीब भट्टाचार्य को 47 वोट मिले, जबकि सीपीआई (एम) के सुधन दास को 10 वोट मिले।  

September 3, 2024 8:40 PM

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में केंद्र और त्रिपुरा सरकार, एनएलएफटी और एटीटीएफ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कल नई दिल्ली में केंद्र और त्रिपुरा सरकार, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा, एनएलएफटी और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स, एटीटीएफ के प्रतिनिधियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और गृह मंत्रालय तथा त्रिपु...

September 3, 2024 8:29 PM

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में संविदा के माध्यम से भर्ती सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी

राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में संविदा के माध्यम से भर्ती सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दे दी गयी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संविदा पर तैनात सुपर स्पेशियलिटी व रेडियोलॉजी विभागों की फैकल्टी के वेतनमान का पुनर्निर्धार...

September 3, 2024 8:28 PM

22 सितंबर को अयोध्या से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में ध्वज प्रतिष्ठा भारत यात्रा की शुरुआत होगी

आगामी 22 सितंबर को अयोध्या से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के नेतृत्व में ध्वज प्रतिष्ठा भारत यात्रा की शुरुआत होगी। स्वामी जी के प्रतिनिधि और यात्रा के संयोजक मुकुन्दानन्द ने बताया कि छब्बीस अक्टूबर तक चलने वाली ये यात्रा संपूर्ण भारत के अलग-अलग राज्यों के राजधानी में जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा...

September 3, 2024 8:27 PM

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की अन्तिम तिथि 5 सितम्बर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद-यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की अन्तिम तिथि पांच सितम्बर है। इस तिथि तक छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये जा सकेंगे।

September 3, 2024 8:26 PM

वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत अब तक 52 करोड़ से अधिक पौधे लगाये जा चुके

वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत अब तक 52 करोड़ से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि यह अभियान एक और मील का पत्थर साबित हुआ है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत...

September 3, 2024 8:25 PM

ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य चिकित्सा सेवा के 26 डॉक्टरों को बर्खास्त करेगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और काम में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य चिकित्सा सेवा के छब्बीस डॉक्टरों को बर्खास्त करने का फैसला किया है। सरकार ने कई चिकित्सा अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने का भी निर्णय लिया है।   उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जो राज्य के स्वा...

September 3, 2024 8:24 PM

सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नीव भी हैः योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नीव भी है। हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किये बिना देश की सेवा में तत्पर रहते हैं, यही कारण है कि वह आम जनमानस के मन में राष्ट्र नायक के रूप में सम्मान प्राप्त करते ...

September 3, 2024 8:08 PM

मुंबई में आज हुए सम्मेलन में वाराणसी की पहल लैब मित्रा को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस का स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया

मुंबई में आज हुए सम्मेलन में वाराणसी की पहल लैब मित्रा को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस का स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार भारत सरकार में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत द्वारा ई-गवर्नेंस में जिला स्तर की पहल के लिए प्रदान किया गया है।   जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि यह काशी के लिए बड़े गर...

September 3, 2024 8:07 PM

10 और 11 सितम्बर को राधा अष्टमी बरसाना में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद अब 10 और 11 सितम्बर को राधा अष्टमी बरसाना में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी, जिसमें 25 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है। 10 सितंबर से 11 सितंबर की सुबह 5 बजे तक बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर में राधा रानी के जन्मोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में तय हुआ कि जन्...