September 3, 2024 7:55 PM

हजारीबाग उत्पाद विभाग ने 50 लाख रुपए मूल्य के 500 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया

हजारीबाग उत्पाद विभाग ने 50 लाख रुपए मूल्य के 500 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। सहायक उत्पाद आयुक्त शिव कुमार साहू ने कहा कि शराब बिहार ले जाने की तैयारी थी।

September 3, 2024 7:54 PM

भाजपा में शामिल होने के बाद कोल्हान दौरे पर हैं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद कोल्हान दौरे पर हैं। श्री सोरेन आज सिंहभूम जिले के कुदादा गांव पहुंचे। जहां काफी संख्या में ग्रामीणों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।   चंपाई सोरेन ने कहा है कि यह भीड़ परिवर्तन की लहर है। उन्होंने लोगों से कहा कि सं...

September 3, 2024 7:53 PM

बाबूलाल मरांडी ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की दौड़ में मृतक के परिजनों को सहायता-राशि सौंपी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की दौड़ में मृतक रांची ओरमांझी के रहने वाले अजय महतो के परिवार से मुलाकात की। श्री मरांडी ने मृतक अजय के परिजनों को भाजपा की ओर से आर्थिक सहायता के तहत एक लाख रूपये की राशि दी।   इस मौके पर श्री मरांडी ने कहा कि राज्यभर में अब...

September 3, 2024 7:51 PM

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर में राज्य के प्रसिद्ध तीर्थस्थल महामाया धाम रतनपुर पर आधारित पुस्तिका ‘छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थस्थल रतनपुर’ का विमोचन किया

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर में राज्य के प्रसिद्ध तीर्थस्थल महामाया धाम रतनपुर पर आधारित पुस्तिका ‘छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थस्थल रतनपुर’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये पुस्तिका बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगी।...

September 3, 2024 7:51 PM

सक्ती जिले में पुलिस द्वारा ‘खाकी किड्स’ नामक एक नई पहल शुरू की गई

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस द्वारा ‘खाकी किड्स’ नामक एक नई पहल शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अगुवाई में इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों को ‘साइबर बडी’ और ‘ट्रैफिक बडी’ के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।   इसका उद्देश्य बच्चों को साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जाग...

September 3, 2024 7:50 PM

शासकीय सेवकों की पेंशन निर्धारण प्रक्रिया की कार्यशाला 4 सितंबर को रायपुर में आयोजित की जाएगी

ओल्ड पेंशन स्कीम-ओपीएस चुनने वाले शासकीय सेवकों की पेंशन निर्धारण प्रक्रिया की कार्यशाला और प्रशिक्षण कल 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने इस प्रशिक्षण में जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्दे...

September 3, 2024 7:49 PM

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू से 1 और मरीज की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू से 1 और मरीज की मौत हो गई है। जिले में अब तक स्वाईन फ्लू से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13 मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को स्वाईन फ्लू से सतर्क रहने की अपील की है।   उन...

September 3, 2024 7:47 PM

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आज अपने झारखंड प्रवास के दौरान चतरा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने श्री साहू को झारखंड के चतरा और लातेहार जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। 

September 3, 2024 7:46 PM

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड अवधि 7 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड अवधि 7 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। आज बलौदाबाजार जिला न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी में पुलिस ने देवेन्द्र यादव की फिर से रिमांड मांगी। जिस पर कोर्ट ने उन्हें सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।   गौरतलब ...

September 3, 2024 7:45 PM

आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने फिर से भाजपा में प्रवेश कर लिया

छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने फिर से भाजपा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने आज ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता ली। सोशल मीडिया में पोस्ट कर श्री साय ने यह जानकारी साझा की। श्री साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना गौरव की बात है।   गौर...