April 5, 2024 1:24 PM

त्रिपुरा में सिधाई पुलिस थाने के विशेष पुलिस अधिकारी सुमन हौसेन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया

त्रिपुरा में मोहनपुर खंड के अंतर्गत आने वाले सिधाई पुलिस थाने के विशेष पुलिस अधिकारी सुमन हौसेन को चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। राज्‍य निर्वाचन विभाग ने कहा कि उन्‍होंने 28 मार्च को एक राजनीतिक दल के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। त्रिपुरा प...

April 5, 2024 12:46 PM

भारत और बंगलादेश के बीच महादीपुर-सोना मस्जिद बंदरगाह से होने वाला व्‍यापार ईद और पोएला बैशाख को देखते हुए एक सप्‍ताह के लिए बंद रहेगा

भारत और बंगलादेश के बीच महादीपुर-सोना मस्जिद बंदरगाह से होने वाला व्‍यापार ईद और पोएला बैशाख को देखते हुए आठ अप्रैल से एक सप्‍ताह के लिए बंद रहेगा। पोएला बैशाख बंगाली पंचाग का पहला दिन है, जो बंगलादेश का अधिकारिक कैलेंडर भी है। इस दौरान बंदरगाह से यात्रियों की आवाजाही सामान्‍य रहेगी।

April 5, 2024 12:45 PM

विश्‍वविद्यायल अनुदान आयोग ने सभी उच्‍च शिक्षण संस्‍थाओं को विद्यार्थियों में टोल फ्री मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य हेल्‍पलाइन के बारे में जागरूकता लाने का निर्देश दिया

विश्‍वविद्यायल अनुदान आयोग ने सभी उच्‍च शिक्षण संस्‍थाओं को विद्यार्थियों में टोल फ्री मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य हेल्‍पलाइन के बारे में जागरूकता लाने का निर्देश दिया है। आयोग ने सभी विश्‍वविद्यालयों के कुलपतियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को लिखा है कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का टेलिमानस मानसिक स्‍वास्...

April 5, 2024 12:40 PM

असम में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 65 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं

असम में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 65 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इस चरण में पांच सीटें शामिल हैं। नामांकन की जांच आज होगी। असम के परिवहन और उत्‍पाद शुल्‍क मंत्री परिमल सुक्‍लाबैद्य, सांसद कृपानाथ मलाह और दिलिप सैकीया भाजपा की ओर से मैदान में हैं। कांग्रेस ने सांसद प्रद्युत बो...

April 5, 2024 12:38 PM

अरूणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा

अरूणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। पूर्वी अरूणाचल सीट से छह उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा प्रत्‍याशी और मौजूदा सांसद तापिर गाओ का मुकाबला मुख्‍य रूप से राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्‍मीदवार बोसिराम सिराम से है। बोसिराम सिराम कांग्रेस के वरिष्‍ठ न...

April 5, 2024 12:37 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्‍थान के चुरू में देवेन्‍द्र झाझरिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे

देश के विभिन्‍न भागों में लोकसभा चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्‍थान के चुरू में पार्टी उम्‍मीदवार देवेन्‍द्र झाझरिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए व्‍यापक सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। म...

April 5, 2024 12:34 PM

बिहार का जमुई संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव के पहले चरण की हाई प्रोफाइल सीट

बिहार का जमुई संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव के पहले चरण की हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर 7 उम्‍मीदवार अपनी किस्‍मत आजमाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास गुट इस सीट से चुनाव लड रही है। राष्‍ट्रीय जनता दल ने एनडीए के खिलाफ महिला उम्‍मीदवार को नामित किया है। इस सीट पर मतदान...

April 5, 2024 12:22 PM

इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गजा तक अधिक मानवीय सहायता की पहुंच सुनि‍श्चित करने के लिए इरेज क्रॉसिंग फिर से खोले जाने की अनुमति दी

इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गजा तक अधिक मानवीय सहायता की पहुंच सुनि‍श्चित करने के लिए इरेज क्रॉसिंग फिर से खोले जाने की अनुमति दे दी है। बेत हनून के नाम से प्रचलित इरेज क्रॉसिंग इस्राइल और उत्तरी गजा पट्टी के बीच की सीमा क्रॉसिंग है। पिछले वर्ष 7 अक्‍तूबर को फलीस्तीनी हमास गुट के आतंकी हमले के ...

April 5, 2024 11:49 AM

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 109 उम्मीदवारों ने कुल 157 नामांकन पत्र दाखिल किये

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 109 उम्मीदवारों ने कुल 157 नामांकन पत्र दाखिल किये. दूसरे चरण में राज्य की सात सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा.

April 5, 2024 11:46 AM

चेन्‍नई में लोकसभा की तीन सीटें हैं- उत्‍तरी चेन्‍नई, मध्‍य चेन्‍नई और दक्षिण चेन्‍नई

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों की श्रृंखला में आज हम तमिलनाडु के दक्षिण चेन्‍नई निर्वाचन क्षेत्र से एक रिपोर्ट प्रस्‍तुत कर रहे हैं। राजधानी चेन्‍नई में लोकसभा की तीन सीटें हैं- उत्‍तरी चेन्‍नई, मध्‍य चेन्‍नई और दक्षिण चेन्‍नई। हमारे संवाददाता ने बताया कि छह व...