April 5, 2024 11:44 AM

पंजाब में मलेर कोटला की जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्‍त ने मतदाताओं के लिए एक विशेष वेबसाइट बूथ राब्‍ता की शुरुआत की

पंजाब में एक विशेष पहल के अंतर्गत मलेर कोटला की जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्‍त डॉक्‍टर पल्‍लवी ने मतदाताओं को चुनाव संबंधी सूचनाएं उपलब्‍ध कराने के लिए एक विशेष वेबसाइट बूथ राब्‍ता की शुरुआत की है। यह वेबसाइट मतदाताओं और चुनाव कर्मियों को संबंधित सूचनाएं उपलब्‍ध कराने में सहायक होगी। भारत के उपच...

April 5, 2024 11:43 AM

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता एवं केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कल केरल में कासरगोड का दौरा किया

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता एवं केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कल केरल में कासरगोड का दौरा किया। उन्‍होंने एन डी ए उम्‍मीदवार एम. एल. अश्विनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक शाखा एस डी पी आई के सहयोग के बिना आम चुनाव ...

April 5, 2024 11:40 AM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार परीक्षा आकलन और मूल्यांकन विधियों में परिवर्तन किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार परीक्षा आकलन और मूल्यांकन विधियों में परिवर्तन किया है। इस नई पहल में सक्षमता आधारित प्रश्न अधिक होंगे जबकि अभिव्यक्ति आधारित प्रश्न कम संख्या में होंगे। संशोधित दिशानिर्देश के अनुसार ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा...

April 5, 2024 11:38 AM

ऑस्‍ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी हिस्‍सों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

ऑस्‍ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी हिस्‍सों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। सिडनी में लगभग एक महीने की बारिश एक दिन में ही हुई और बाढ की चेतावनी जारी करनी पडी। 50 लाख से अधिक की आबादी वाले सिडनी में पिछले 24 घंटों में 111 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। लोगों से अनावश्‍यक यात्राएं टालने और ...

April 5, 2024 11:31 AM

कांग्रेस ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए तीन नये उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किये

कांग्रेस ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए तीन नये उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। पार्टी ने वडोदरा से जशपालसिंह पढियार, जूनागढ से हीराभाई जोतवा और सुरेंद्र नगर से ऋत्विकभाई मकवाना को उम्‍मीदवार बनाया है।

April 5, 2024 11:27 AM

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों के लिए गर्म हवाये चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों के लिए गर्म हवाये चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। कर्नाटक के उत्तरी क्षेत्रों, ओडिसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, यनम और रायलसीमा में कल तक गर्म हवाये चलने की आशंका है। रविवार तक देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में ...

April 5, 2024 9:52 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर को छोडकर देश के अन्‍य भागों के लिए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच आज शुरू होगी

जम्‍मू-कश्‍मीर को छोडकर देश के अन्‍य भागों के लिए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच आज शुरू होगी। जम्‍मू कश्‍मीर में नामांकन पत्रों की जांच कल होगी। दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया कल समाप्‍त हो गई। इस चरण में बाहरी मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ 12 राज्‍यों और केन्‍द्र श...

April 5, 2024 1:47 PM

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार सातवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार सातवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज द्विमासिक मौद्रिक नीति वक्‍तव्‍य की घोषणा की और रेपो रेट को छह दशमलव पांच प्रतिशत पर ही रखा। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा वित्‍तीय वर्ष में सकल घरेलू उत्‍पाद दर सात प्रतिशत...

April 5, 2024 1:15 PM

पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले 11 राज्‍यों के निगमायुक्‍तों और चयनित चुनाव अधिकारियों के साथ निर्वाचन आयोग की बैठक जारी

पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले 11 राज्‍यों के निगमायुक्‍तों और चयनित चुनाव अधिकारियों के साथ निर्वाचन आयोग की बैठक जारी है। बैठक की अध्‍यक्षता मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू कर रहे हैं। बैठक में मतदान प्रतिशत बढाने के उपायों पर विचार...

April 4, 2024 10:17 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजनांदगांव में पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव में पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव भी उपस्थित थे। इस मौके पर श्री साय ने उम्मीद जताई कि राजना...