April 5, 2024 4:37 PM

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ कार्यालय भवन में आठ नंबर काउंटर को ग्रीन कार्ड के लिए आरक्षित कर दिया गया है। आज से वाहनों की फिटनेस के बाद वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी हो सकेंगे। कार्ड सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ज...

April 5, 2024 4:20 PM

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्र्रचार अभियान तेज किया

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्र्रचार अभियान तेज कर दिया है। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में जीत के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रोड शो, जनसभाओं के साथ ही प्रत्याशी गांव-गांव जाकर लोगों से सम्पर्क साध रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलू...

April 5, 2024 4:15 PM

उत्तराखंडः कुमाऊं विश्वविद्यालय ने विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने परीक्षा सत्र 2023 में पंजीकृत बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, बीबीए-एलएलबी सहित विभिन्न मुख्य और व्यवसायिक परीक्षाओं के पंजीकृत परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट केयूएनटीएल डॉट नेट पर लॉग इन करके या महाविद्यालय से प्राप...

April 5, 2024 4:13 PM

उत्तराखंड: दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान कराने के लिए चंपावत जिले में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान कराने के लिए चंपावत जिले में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं और इसी के तहत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही...

April 5, 2024 4:10 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड के हरिद्वार में रोड शो किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में रोड शो किया। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में आयोजित रोड शो में श्री नड्डा ने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज दोपहर कों ऋषिकुल मै...

April 5, 2024 4:05 PM

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में प्रेरक व्याख्यान का आयोजन

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में आज मेजर जनरल के.पी. सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल, ए.डी.जी मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित चण्डीगढ़) अम्बाला की अध्यक्षता में एक प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मेजर जनरल के.पी. सिंह ने देश की सुरक्षा में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण भूमिका...

April 5, 2024 3:56 PM

पूर्व वन अधिकारी ने प्रधानमंत्री से की शिमला में इको टास्क फोर्स तैनात करने की मांग, हो रहा अवैध निर्माण, स्मार्ट नहीं बल्कि स्लम सीटी बन रहा शिमला

शिमला में घटते देवदार के पेड़ों पर चिंता जताते हुए वन विभाग के पूर्व प्रधान मुख्य अरण्यपाल वी पी मोहन ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रधानमंत्री से अपील की है कि शिमला डेवलपमेंट प्लान पर संज्ञान ले और वर्तमान में शिमला में चल रहे स्मार्ट सिटी के कामों पर तुरंत रोक लगाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर...

April 5, 2024 3:52 PM

शिंकुला टनल का कार्य जून माह में होगा आरम्भ

सामरिक महत्व की मनाली दारचा पदुम नीमू लेह सड़क पर बन रही विश्व की सबसे ऊंची शिंकुला टनल का निर्माण कार्य इस जून माह से आरंभ होगा। सीमा सड़क संगठन ने कम्पनी को लगभग 1700 करोड़ की लागत से बनने वाली इस टनल का टेंडर कर दिया है। 16 हजार फुट की ऊँचाई पर शिंकुला दर्रे के नीचे बनने वाली 4 किलोमीटर की टनल से ची...

April 5, 2024 3:44 PM

गोड्डा: पोड़ैयाहाट थाने के सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाने के सदर बाजार में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। यह घटना कल देर शाम की है। इस घटना कारण आज पोड़ैयाहाट बाजार स्वतःस्फूर्त बंद है। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाजपा कार्यकर्ता को कई गोलिया...

April 5, 2024 3:38 PM

लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के 50% मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी

लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के पचास प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि वेबकास्टिंक की मदद से मतदान केंद्र की सभी घटनाओं की जानकारी लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सहायक रिटर्निंग अधिकारी- ए.आर.ओ को दी जाएगी।   अपर मुख्य निर्वाचन अ...