April 29, 2024 8:28 PM

साहिबगंज में पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग की बैठक अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में की गई

साहिबगंज समाहरणालय सभागार में आज पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग की बैठक अपर समाहर्ता राज महेश्वरम की अध्यक्षता में की गई । इस मौके पर श्रीमहेश्वरम ने आवश्यक सेवा या मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त मतदाताओं के लिए प्रपत्र 12डी भरकर पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग में जमा कराने का निर्देश दिया।

April 29, 2024 8:27 PM

लोहरदगा जिले में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई , वहीं तीन की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से यह कार लोहरदगा से सेन्हा की ओर जा रही थी और सभी कार सवार युवक नशे में धुत्त थे।

April 29, 2024 8:25 PM

लोकसभा चुनाव और गांडेय उपचुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज

लोकसभा चुनाव और गांडेय उपचुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक पार्टियों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। एनडीए और इंडी गठबंधन के प्रचारकों ने आज अलग-अलग जनसभा कर अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील की। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन भा...

April 29, 2024 8:22 PM

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद धनबाद में 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आज धनबाद में 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। अपर नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि पहले दिन सामान्य वर्ग के 14, अनुसूचित जाति के 3 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए एक व्यक्ति ने नामांकन पत्र खरीदा है।

April 29, 2024 8:21 PM

सरायकेला खरसावां में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया

सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर में आज भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर निशाना साधते हुए गीता कोड़ा के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय होने के बावजूद मुख्य...

April 29, 2024 8:17 PM

चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन के दूसरे दिन आज सीपीआई के अर्जुन कुमार ने एक सेट में जबकि जेबीकेएसएस समर्थित स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे दीपक कुमार गुप्ता ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। चतरा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने बताया कि अब तक चार उम्मीदवारों ने न...

April 29, 2024 8:14 PM

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट के 41 विजेताओं को आज रांची के निर्वाचन सदन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट चार कैटेगरी में आयोजित किया गया था। इसमें शार्ट फिल्म कैटेगरी में रंजीत कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये नगद के साथ शील्ड ...

April 29, 2024 8:09 PM

झारखंड: जैक की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कल जारी होगा

झारखंड अधिविद्य परिषद- जैक की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। रांची स्थित जैक कार्यालय में कल दिन के 11 बजे इंटर साइंस, कॉमर्स और कला तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। इस बार इंटरमीडिएट के साइंस में 94 हजार 433 विद्यार्थियों  ने और कॉमर्स के 25 हजार 907 जबकि कला के दो ...

April 29, 2024 8:06 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिले में 12 इंटर स्टेट चेक पोस्ट बनाए गए

लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिले में 12 इंटर स्टेट चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जिले के एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि इसके साथ ही जामताड़ा, गिरिडीह और बोकारो जिले की सीमा पर पांच चेक पोस्ट बनाए गए हैं। अब तक 75 लाख 48 हजार 850 रुपए की अवैध शराब, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ पकड़े गये हैं, जबकि एक करोड़ ...

April 29, 2024 8:05 PM

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने सोलापुर में चुनावी रैली को संबोधित किया

  प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के साठ वर्ष के शासनकाल की तुलना में पिछले दस वर्ष में सामाजिक न्याय के लिए बहुत अधिक काम हुआ है। श्री मोदी आज सोलापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग...