April 29, 2024 8:05 PM

गर्मी और हीट वेव को देखते हुए केजी से आठवीं क्लास तक की कक्षाएं स्थगित की गई

राजधानी रांची सहित राज्यभर में गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों की केजी से आठवीं क्लास तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। इसे लेकर आज स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से परामर्श जारी किया गय...

April 29, 2024 6:43 PM

पांचवें चरण में प्रदेश की चौदह लोकसभा सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी

पांचवें चरण में प्रदेश की चौदह लोकसभा सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में आज हाई प्रोफाइल नामांकन का दिन था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी की एक अन्य वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया...

April 29, 2024 6:39 PM

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रदेश की चौदह सीटों पर होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रदेश की चौदह सीटों पर होने वाले चुनाव की अधिसूचना आज जारी हो गयी है। पहले दिन श्रावस्ती लोकसभा सीट से कुल आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। उधर, मछलीशहर लोकसभा सीट से भाजपा नेता और प्रत्याशी बी.पी. सरोज और जौनपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने अपना-अपना नामां...

April 29, 2024 6:22 PM

जम्मू-कश्मीर में, लोक सचिवालय 1 मई से जम्मू और श्रीनगर दोनों जगह कार्य करेगा

  जम्मू-कश्मीर में, लोक सचिवालय 1 मई से जम्मू और श्रीनगर दोनों जगह कार्य करेगा। केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने कहा है कि सचिवालय में आधिकारिक व्यवसाय के प्रभावी और कुशल संचालन के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे पहली मई से श्रीनगर में सचिवालय में अपनी उपलब्...

April 29, 2024 6:15 PM

मंडी: पोस्टल बैलेट और इलेक्शन डयूटी सर्टिफिकेट को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक

निर्वाचन अधिकारी 2-मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में  मंडी संसदीय क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की पोस्टल बैलेट और इलेक्शन डयूटी सर्टिफिकेट को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। अपूर्व देवगन ने बताया कि पोस्टल बैलेट के माध्यम ...

April 29, 2024 6:07 PM

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्‍ट्रीय पात्रता परीक्षा-यूजीसी नेट इस वर्ष 18 जून को होगी

  विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्‍ट्रीय पात्रता परीक्षा-यूजीसी नेट अब इस वर्ष 18 जून को होगी। पहले यह 16 जून को आयोजित होनी थी। विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ने उम्‍मीदवारों की प्रतिक्रिया के बाद यह फैसला लिया है। यूजीसी-नेट परीक्षा पूरे देश में एक दिन में ओएमआर मोड में होगी। यूजीसी-नेट, विश्‍ववि...

April 29, 2024 6:04 PM

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए एक गाना लांच किया गया

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने आगामी 1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता को आज एक गाना लांच किया। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आया मौसम बहारा रा, वोटा री कतारा रा  गाने का आडियो आज जारी क...

April 29, 2024 6:02 PM

एआरओ मंडी ने भेजा 432 अग्निवीर को अलग अलग प्रशिक्षण केन्द्रों पर

सेना भर्ती कार्यालय मंडी स्थित भर्ती निदेशक कर्नल डी एम सामन्त ने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत एआर ओ मंडी ने 432 भिन्न भिन्न श्रेणी के अग्रिवीर को भारतीय थल सेना के अलग अलग प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर में चयन के उपरांत अग्निवरो को प्रशिक्षण के लिए ...

April 29, 2024 6:27 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होगा। इसमें संभल की प्रमुख सीट भी शामिल है। यह सीट पिछले 40 वर्ष से कांग्रेस नहीं जीत सकी है। भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर अब तक केवल एक बार ही जीत पाई है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने दिवंगत शफीकुर रहमान बर्क के पोते जिया उर रहमान बर्क...

April 29, 2024 5:54 PM

देहरादून स्थित राजभवन में महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा

देहरादून स्थित राजभवन में कल ‘महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैंसर परीक्षण शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एम्स-ऋषिकेश के महिला एवं स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर जया चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित महिलाओं को सर्वाइकल कै...