April 29, 2024 8:57 PM

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जनपद औरैया के ग्राम खलरा में आज मतदाता जागरूकता चैपाल का आयोजन किया गया, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। उधर, बदायूं के हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इण्...

April 29, 2024 8:56 PM

केन्‍या में तेज वर्षा के कारण बांध टूटने से माई माहियू क्षेत्र में 40 से अधिक लोग मारे गये

  केन्‍या में तेज वर्षा के कारण आज बांध टूटने से माई माहियू क्षेत्र में 40 से अधिक लोग मारे गये। इसके साथ ही केन्‍या में बाढ में मरने वालों की संख्‍या 120 से अधिक हो गई है। हाल के दिनों में पूर्वी अ‍फ्रीका में अल-नीनो मौसम चक्र के कारण तेज वर्षा हो रही है। केन्‍या के मौसम विभाग ने महीने की शुरू...

April 29, 2024 8:53 PM

गृह मंत्रालय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते समय कुछ समस्या आने की खबरों का खंडन किया

  गृह मंत्रालय ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के हेलीकॉप्टर को आज बिहार के बेगुसराय से उड़ान भरते समय कुछ समस्या आने की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस खबर में कोई सच्‍चाई नहीं है। श्री शाह सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए बिहार गए थे।

April 29, 2024 8:49 PM

भाजपा के एक शिष्‍टमंडल ने चुनाव में डीप फेक वीडियो और पश्चिम बंगाल में हिंसा के मुद्दों को लेकर निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

  भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्‍टमंडल ने चुनाव में डीप फेक वीडियो और पश्चिम बंगाल में हिंसा के मुद्दों को लेकर आज निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफोर्म पर डीप फेक वीडियो डा...

April 29, 2024 8:47 PM

भाजपा सांसद ब्रिजलाल ने नई दिल्‍ली में संवददाता सम्‍मेलन में कांग्रेस की आलोचना की

  भारतीय जनता पार्टी ने आरक्षण समाप्‍त करने और संविधान बदलने के बारे में झूठ फैलाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। भाजपा सांसद ब्रिजलाल ने आज नई दिल्‍ली में संवददाता सम्‍मेलन में कहा कि कांग्रेस धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और एक विशेष समुदाय को लुभाने के लिए धार्मिक आधार पर आरक्षण बढा र...

April 29, 2024 8:45 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का रोड-शो, जनसभा और जनसम्पर्क अभियानों में तेजी

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर-शोर से विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में चल रहा है। जहां, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जनसभा, रोड-शो और जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से अपने-अपने प्रत्याशियों को वोट देने की अपील कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक वीडियो संदेश के ...

April 29, 2024 8:44 PM

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दक्षिण भारत में लू की स्थिति जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दक्षिण भारत में लू की स्थिति जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा कि अगले पांच दिन तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुद्दुचेरी में लू की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात में भी लू जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौ...

April 29, 2024 8:43 PM

दिल्‍ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाक़ात की

दिल्‍ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने आज, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने मंत्री आतिशी से सरकार के कामकाज का जायज़ा लिया। मंत्री आतिशी ने बताया कि जेल में मुलाक़ात के दौरान मुख्‍यमंत्री ने उनसे स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की स्थिति और मोहल्ला क्लीनिकों ...

April 29, 2024 8:36 PM

भोपाल में बुजुर्गों और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को घर पर मतदान की सुविधा दी गई

भोपाल में 85 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 फीसदी से अधिक पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को घर पर मतदान की सुविधा दी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा गठित दल घर-घर पहुंचकर मतदान करवा रहे हैं।अब तक भोपाल में बुजुर्ग और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की 94 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। अब सिर्फ छह फीसदी वोट डाले जाने है...

April 29, 2024 8:31 PM

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में राज्य में 74 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में राज्य में 74 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन आज 16 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए। लोकसभा संसदीय क्षेत्र देवास में 8 अभ्यर्थी, उज्जैन में 9, मंदसौर में 8, रतलाम में 12, धार में 7, इंदौर में 14, खरगौन में 5 और खंड...