April 29, 2024 9:21 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो किया

        भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा पार्टी उम्मीदवार के लिए गुवाहाटी में रोड शो किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी उनके साथ थे।

April 29, 2024 9:18 PM

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन का समापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन का समापन हो गया है। दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कार्यरत न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों में पदासीन न्यायाधीश, फिल्म एवं साहित्य जगत के साथ देश-विदेश में नाम कमा रहे पुरा छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कु...

April 29, 2024 9:15 PM

कांग्रेस ने अपने लोकसभा घोषणापत्र को राजनीतिक दलों द्वारा गलत तरीके से प्रस्‍तुत करने को लेकर निर्वाचन आयोग से भेंट की

    कांग्रेस ने अपने लोकसभा घोषणापत्र को राजनीतिक दलों द्वारा गलत तरीके से प्रस्‍तुत करने को लेकर आज निर्वाचन आयोग से भेंट की। आयोग से भेंट के बाद पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भारतीय जनता पार्टी पर उन घोषणाओं को गलत तरीके से पेश कर रही है जो कांग्रेस के घोषणापत्र का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा ...

April 29, 2024 9:14 PM

महायोगी गोरखनाथ विवि में अब 15 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गोरखपुर जनपद स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में रोजगारपरक एवं अन्य महत्वपूर्ण विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा, बीबीए लॉजिस्टिक समेत कई जॉब ओरिएंटेड और स्नातक, परास्नातक, डॉक्टरेट व डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश के लिए अभ्यर्...

April 29, 2024 9:13 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि प्रभु का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के दर्शन पाना सौभाग्य की बात है। आज प्रभु को भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान देखकर मन प्रसन्न हो गया। उन्...

April 29, 2024 9:11 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे जयपुर में कुलिश स्कूल का उद्घाटन करेंगे और इसके संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

April 29, 2024 9:08 PM

हरियाणा में गुरूग्राम से भाजपा उम्‍मीदवार राव इन्‍दरजीत सिंह ने नामांकन पत्र भरा

  हरियाणा में गुरूग्राम से भाजपा उम्‍मीदवार राव इन्‍दरजीत सिंह ने आज नामांकन पत्र भरा। इस अवसर पर उनके साथ राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा वक्‍फ बोर्ड के अध्‍यक्ष जाखिर हुसैन और पुत्री आरती राव भी उपस्थित थे। पर्चा भरने के बाद श्री राव इन्‍दरजीत सिंह ने गुरूग्राम में जनसभा को संबोधित ...

April 29, 2024 9:06 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गरीबों के अधिकारों की रक्षा करन वाले देश के संविधान को बदलने का आरोप लगाया। श्री गांधी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा ...

April 29, 2024 9:04 PM

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे और बाकी चरणों के लिए राज्य में प्रचार अभियान जोरशोर से जारी

  बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे और बाकी चरणों के लिए राज्य में प्रचार अभियान जोरशोर से जारी है। एनडीए और आई.एन.डी.आई गठबंधन के वरिष्ठ नेता मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के बावजूद स्टार प्रचारक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चुनावी रैलियां कर रहे ह...

April 29, 2024 9:01 PM

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सतारा में विपक्ष पर एनडीए के नेताओं के फर्जी वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया

  प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार ने जनता से जुड़ने और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए सोशल मीडिया जैसी तकनीकों का उपयोग किया। महाराष्ट्र के सतारा में एक रैली में उन्होंने विपक्ष पर एनडीए के न...