April 29, 2024 10:02 PM

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी का दौर जारी तथा अन्‍य क्षेत्रों में आई तापमान में गिरावट

  हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रूक-रूक कर बर्फबारी हो रही है तथा अन्‍य क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आयी है। लाहौल-स्‍पीति जिले में कुंजुम दर्रा, बारालाचा और रोहतांग दर्रा सहित रिहायशी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण मन...

April 29, 2024 10:00 PM

दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

        दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन आज कुल 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

April 29, 2024 9:59 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्‍द्र सरकार पर मूल्‍य वृद्धि और बेरोजगारी का अरोप लगाया

  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्‍द्र सरकार पर मूल्‍य वृद्धि और बेरोजगारी का अरोप लगाया है। कर्नाटक के गुलबर्ग संसदीय क्षेत्र के सेदाम में एक जनसभा में उन्‍होंने कहा कि गलत जीएसटी और नोटबंदी ने लघु और मध्‍यम उद्योगों में रोजगार समाप्‍त कर दिया है। उन्‍होंने चुनावी बॉड को घोटाला बताया। श...

April 29, 2024 9:58 PM

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आम सभा को संबोधित किया

        कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि दो विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी देश के उस संविधान को बदलना चाहती है, जो गरीबों के अधिकारों की रक्ष...

April 29, 2024 9:55 PM

तेलंगाना में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के अंतिम दिन 100 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया

  तेलंगाना में आज नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के साथ सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों में पांच सौ 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष हैं। नामांकन दाखिल करने वाले 100 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। सबसे कम 12 उम्मीदवार आदिलाबाद में हैं जबकि सबसे ज्यादा 45 नामांकन सिकंदराबाद में हैं। मेडक म...

April 29, 2024 9:39 PM

भारत ने कनाडा में एक कार्यक्रम में खालिस्तान के नारों का कड़ा विरोध किया

  भारत ने आज कनाडा में एक कार्यक्रम में खालिस्तान के नारों का कड़ा विरोध किया। इस कार्यक्रम को कनाडा के प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे थे। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में आज नई दिल्ली में कनाडा के उप-उच्चायुक्त को तलब किया। मंत्रालय ने कहा कि इस आयोजन में इस तरह की परेशान करने वाली गतिविधियों को जारी रख...

April 29, 2024 9:36 PM

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली और केंद्रीय सचिवालय सदस्य मुरलीधरन ने निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

  मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली और केंद्रीय सचिवालय सदस्य मुरलीधरन ने आज नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने सांप्रदायिक तनाव भड़काने, झूठ फैलाने और मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी नेताओं के विरूद्ध दर्ज...

April 29, 2024 9:33 PM

उत्तर प्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार हुआ तेज

  उत्तर प्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज एटा जिले में एक रैली में भाजपा पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलना चाहती है। बाद में उन्होंने हाथरस में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 400 पार का ना...

April 29, 2024 9:28 PM

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के सामने आत्मसमर्पण किया। ये सभी नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य हैं। इन पर नक्सलियों के सहयोगी के रूप में काम करने का आरोप है।...

April 29, 2024 9:24 PM

मणिपुर में बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के छह मतदान केन्‍द्रों पर कल पुन: मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

  मणिपुर में बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के छह मतदान केन्‍द्रों पर कल पुन: मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल उखरूल जिले में पांच मतदान केन्‍द्रों और सेनापति में एक मतदान केन्‍द्र पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन केन्‍द्रों पर 26 अप्रैल को वोट डाले गये थे, लेकिन निर्वाच...