September 20, 2024 7:33 AM

वक्‍फ संशोधन विधेयक पर संयुक्‍त समिति की बैठक का नई दिल्‍ली में हुआ आयोजन, लोकसभा सांसद जगदम्बिका पाल हैं समिति के अध्यक्ष

वक्‍फ संशोधन विधेयक पर संयुक्‍त समिति की बैठक कल नई दिल्‍ली में हुई। यह विधेयक वक्‍फ सम्‍पत्तियों के प्रशासन और प्रबंधन की खामियां दूर करने और दक्षता बढ़ाने के लिए लाया गया है। इसमें मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुस्लिमों का प्रतिनिधित्‍व सुनिश्चित करने तथा केन्‍द्रीय वक़्फ परिषद और राज्‍य वक़्फ बोर्डों क...

September 20, 2024 9:38 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज जाएंगे महाराष्‍ट्र के वर्धा, पीएम विश्‍वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्‍ट्रीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज महाराष्‍ट्र के वर्धा जाएंगे। वे पीएम विश्‍वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्‍ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री मोदी पीएम विश्‍वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और ऋण वितरित करेंगे।

September 20, 2024 7:15 AM

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में आई.सी.ए.आर.- राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक कृषि संस्‍थान के शताब्‍दी समारोह को सम्‍बोधित करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में आई.सी.ए.आर.- राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक कृषि संस्‍थान के शताब्‍दी समारोह को सम्‍बोधित करेंगी। इस अवसर पर झारखण्‍ड के राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार, केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संजय सेठ तथा मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे...

September 20, 2024 7:11 AM

शतरंज ओलंपियाड: ओपन सेक्शन के 8वें दौर में भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को हराकर स्‍वर्ण पदक की दावेदारी मजबूत की

45वें शतरंज ओलंपियाड में, ओपन सेक्शन के 8वें दौर में, भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को हराकर स्‍वर्ण पदक की दावेदारी मजबूत कर ली है। हालांकि, हंगरी की राजधानी बुडापेस्‍ट में चल रहे इस मुक़ाबले के महिला वर्ग में, भारत को पौलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आठवें दौर के बाद भारत, कजाकिस्‍तान और पोलैंड की महि...

September 20, 2024 7:09 AM

नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, गिनाई उपलब्धियां

नरेन्द्र मोदी सरकार ने तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में सरकार के द्वारा अपनी उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। इन 100 दिनों के दौरान सरकार ने बुनियादी ढांचे, किसानों, मध्‍यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिए 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की है। केन्‍द्र ने देश में स्‍व...

September 19, 2024 9:14 PM

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है

   भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस महीने की 22 से 25 तारीख के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानो...

September 19, 2024 9:07 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन में आज संसद टीवी @3 कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मीडिया से व्यक्ति-केंद्रित दृष्टिकोण की जगह संस्थानों और राष्ट्रीय विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। श्री धनखड ने संसद भवन में आज संसद टीवी @3 कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्‍होंने इस बात पर बल दिया कि मीडिया को देश के विभिन्न हिस्सों स...

September 19, 2024 9:03 PM

जब तक भाजपा सत्ता में हैं दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को वापस नहीं ला सकती- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  

      भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब तक भाजपा सत्ता में हैं दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को वापस नहीं ला सकती। श्री मोदी ने कहा कि ये हमेशा के लिए चले गए हैं। श्रीनगर और जम्‍मू के कटरा में चुनावी रैलियों को स...

September 19, 2024 8:59 PM

भारतीय तटरक्षक बल ने आज नई दिल्ली में द हैबिटेट्स ट्रस्ट और एचसीएल फाउंडेशन के साथ समुद्री संरक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये  

     भारतीय तटरक्षक बल ने आज नई दिल्ली में द हैबिटेट्स ट्रस्ट और एचसीएल फाउंडेशन के साथ समुद्री संरक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस पहल का उद्देश्य महत्वपूर्ण बचाव प्रयासों को लागू करना है, जिसमें अज्ञात जालों को हटाना, अज्ञात गियर से प्रभावित क्षेत्रों का मानचित्रण और वर्गीकरण क...

September 19, 2024 8:54 PM

भारत ने यूक्रेन को रक्षा साजो-समान के निर्यात करने की रॉयटर्स मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है

        भारत ने यूक्रेन को रक्षा साजो-समान के निर्यात करने की रॉयटर्स मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि मंत्रालय इस रिपोर्ट को अटकलबाजी और भ्रामक मानता है। उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसा कोई उल्लंघन नहीं किया है और ऐसा कुछ भी नहीं है, इसलिए ...