September 20, 2024 9:41 AM

पश्चिम बंगाल: आंदोलनरत जूनियर डाक्‍टरों ने आंशिक रूप से हड़ताल समाप्‍त करने और सरकारी अस्‍पतालों में आपातकालीन तथा आवश्‍यक सेवाएं शुरू करने की घोषणा की

पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत जूनियर डाक्‍टरों ने कल से आंशिक रूप से हड़ताल समाप्‍त करने और सरकारी अस्‍पतालों में आपातकालीन तथा आवश्‍यक सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। राज्‍य सरकार ने डाक्‍टरों की ज्‍यादातर मांगें मान ली हैं। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में 9 अगस्‍त को महिला डाक्‍टर के स...

September 20, 2024 9:43 AM

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पूर्वी मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 से 25 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।   इस सप्ताह कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, रायलसीमा...

September 20, 2024 8:08 AM

श्रीलंका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए की जा रही हैं तैयारियां, कुल 38 उम्मीदवार हैं मैदान में

श्रीलंका में चुनाव आयोग और अन्‍य एजेंसियां राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए कल के मतदान की तैयारियां कर रही हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए पुलिस की तैनाती सहित विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में 38 उम्‍मीदवार मैदान में हैं और मतदाताओं की संख्‍या लगभग एक करोड 70 लाख है।

September 20, 2024 8:05 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से अमरीका की तीन दिवसीय यात्रा पर, क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से अमरीका की तीन दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। वे कल डेलवेयर के विल्मिंगटन में, क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। क्वाड चार प्रमुख देशों का संगठन है जिसमें अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।   श्री मोदी कई विदेशी भागीदारों और भारतवंशियों से संवाद भी क...

September 20, 2024 8:00 AM

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन लड़खड़ाकर संभला भारत, दूसरे दिन स्थिति मजबूत करने पर होगा जोर

बांग्‍लादेश के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन आज भारत छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलेगा। चेन्‍नई के एम. ए. चिदम्‍बरम स्‍टेडियम में रविचन्‍द्रन आश्विन 102 और रविन्‍द्र जडेजा 86 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों के बीच 195 रन की नाबाद साझेदारी पहले दिन का मुख्‍य आकर्षण रही।   इससे पहले, भा...

September 20, 2024 7:56 AM

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव का दौरा

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव का दौरा करेंगे। वे बुनियादी ढांचे और विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

September 20, 2024 7:55 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितम्‍बर को डाले जाएंगे वोट

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितम्‍बर को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में जम्‍मू के तीन जिलों की 11 सीटों सहित कुल 26 सीटों पर मतदान होगा। रियासी जिले में माता वैष्‍णो देवी विधानसभा सीट के लिए भी इसी चरण में वोट डाले जाएंगे।

September 20, 2024 7:54 AM

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ने बाढ़ग्रस्‍त मध्‍य यूरोपीय देशों के लिए 10 अरब यूरो की सहायता की घोषणा की

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ने बाढ़ग्रस्‍त मध्‍य यूरोपीय देशों के लिए 10 अरब यूरो की सहायता की घोषणा की है। कल पोलैंड के रोक्‍ला में हुई बैठक में, चेक गणराज्‍य, पोलैंड और स्‍लोवाकिया के प्रधानमंत्री तथा ऑस्ट्रिया के चांसलर उपस्थित थे। यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ने कहा कि बाढ़ग्रस्‍त देशों को पुनर्निमाण क...

September 20, 2024 7:38 AM

चाइना ओपन के महिला सिंगल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में आज भारत की माल्विका बनसोड का सामना जापान की अकाने यामागुचि से होगा

चीन के चांगझोउ में, चाइना ओपन के महिला सिंगल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में, आज भारत की माल्विका बनसोड का सामना जापान की अकाने यामागुचि से होगा। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के इस सुपर थाउजैंड टूर्नामेंट में माल्विका ने कल राउंड सोलह में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍कॉटलैंड की क्रिस्‍टी गिलमोर को पराजित कर क्‍वार...

September 20, 2024 7:35 AM

नई दिल्‍ली: इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केंद्र में किया गया पांचवें नदी उत्‍सव का उद्घाटन

नई दिल्‍ली में कल इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केंद्र में पांचवें नदी उत्‍सव का उद्घाटन किया गया। इस उत्‍सव में नदी के विभिन्‍न पक्षों और इसकी संस्‍कृति पर को उजागर किया जा रहा है। तीन दिन के इस आयोजन में कंसावती नदी पर फोटो-प्रदर्शनी सहित कई आयोजन रखे गए हैं। इनमें नौकाओं और स्‍कूली विद्यार्थियों की...