September 19, 2024 8:44 PM

शारजाह निवेश मंच का 7वां संस्करण सम्‍पन्‍न

        शारजाह निवेश मंच का 7वां संस्करण आज सम्‍पन्‍न हो गया। इसके अन्‍तर्गत "स्मार्ट अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक भविष्यवादी दृष्टिकोण" पर दो दिनों की गहन चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में भारतीय व्‍यापारियों और निवेशकों ने महत्‍वपूर्ण रूप से भाग लिया।     एक प्रमुख सत्र भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के...

September 19, 2024 8:38 PM

प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 25 जनपदों में बाढ़ जैसे हालात

प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 25 जनपदों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गंगा, घाघरा और शारदा नदी का जलस्तर अलग-अलग जनपदों में विकराल रूप ले रहा है। घाघरा नदी के बढ़े जलस्तर के दबाव के कारण बलिया में कल मध्य रात्रि राष्टंीय राजमार्ग इकतीस का एक हिस्सा बैरिया से...

September 19, 2024 8:37 PM

दामोदर घाटी निगम तेज बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी छोड़ने के संबंध में निर्णय स्वयं नहीं लेता है- विद्युत मंत्रालय

        विद्युत मंत्रालय ने कहा है कि दामोदर घाटी निगम - डीवीसी तेज बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी छोड़ने के संबंध में निर्णय स्वयं नहीं लेता है। मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में सभी निर्णय दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति की सलाह के अनुसार हैं, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार, झारखंड सरकार, केंद्रीय जल ...

September 19, 2024 8:37 PM

बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्रीय कैबिनेट में पास हुए वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को सकारात्मक बताया

बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्रीय कैबिनेट में पास हुए वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को सकारात्मक बताया है। उन्होंने लखनऊ में आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह बात कही। इस बैठक में प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बसपा प्रमुख ने पार्टी के जनाधार को बढ़ान...

September 19, 2024 8:37 PM

राहुल गांधी के विदेश में दिए पिछड़ों के आरक्षण खत्म करने के बयान के विरोध में 20 सिंतबर से रोष मार्च निकलेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के विदेश में दिए पिछड़ों के आरक्षण खत्म करने के बयान के विरोध में 20 सिंतबर से रोष मार्च निकलेगी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने आज लखनऊ में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।   श्री  कश्यप  ने कहा...

September 19, 2024 8:36 PM

समाजवादी पार्टी ने बहराइच में भेड़ियों के हमले से पीड़ित परिवारों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया

समाजवादी पार्टी ने बहराइच में भेड़ियों के हमले से पीड़ित परिवारों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। सपा प्रमुख अखिलेश  यादव ने आज लखनऊ में कहा कि बहराइच में भेड़ियों के हमले के मामले में प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवारों के लिये आर्थिक मदद की मांग की। सपा प्रमुख ने सरकार ...

September 19, 2024 8:35 PM

समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण किया

समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग ने आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ घरेलू नाबालिग सहायिका के आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज है।

September 19, 2024 8:35 PM

2025 की बोर्ड-परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया की आधिकारिक समय-सारिणी जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया की आधिकारिक समय-सारिणी जारी कर दी है।   यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 25 सितंबर, 2024 से शुरू होकर 28 नवंबर, 2024 तक...

September 19, 2024 8:34 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में पंद्रह लाख करोड़ रूपये की परियोजनाओं को स्वीकृति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में पंद्रह लाख करोड़ रूपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। साथ ही सरकार ने तीन लाख करोड़ रूपए की परियोजनाओं की घोषणा की है। सरकार ने पिछले दस वर्षों में देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।   सरकार ने कनेक्टिविट...

September 19, 2024 8:32 PM

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अयोध्या में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और 595 छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गांव के बच्चों के बीच हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं...