June 25, 2024 1:43 PM
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने कल श्रीनगर में एक बैठक के दौरान श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर भाग लेने वाले अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक को संबंधित जिलों की विभिन्न आवश्यकताओं और इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था सहित सुरक्षा योजना की जानकारी दी। अधिकारियों को निर्देश देते हुए वी.के. बिरदी ने सुरक्षा प्रयासों के समन्वय और परिचालन, प्राकृतिक और मानव नि...