August 19, 2024 10:45 AM
वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज सम्पन्न
जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज सम्पन्न हो गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
प्ले ऑडियो
August 19, 2024 10:45 AM
जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज सम्पन्न हो गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
August 6, 2024 10:44 AM
1,873 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज तड़के 69 वाहनों में रवाना हुए। इस जत्थे में 1,579 पुरुष, 202 महिलाएं, 65 साधु और 27 साध्वियां शामिल हैं। यह जत्था बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ जहां से वे पवित्र गुफा के लिए आगे की यात्रा करेंगे।
August 4, 2024 11:20 AM
कश्मीर घाटी में श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए आज 1,112 यात्रियों का जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से रवाना हुआ। इनमें 910 पुरुष, 159 महिलाएं, 31 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 204 श्रद्धालु बालटाल के रास्ते और 908 यात्री पहलगाम मार्ग से दर्शन करने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक चार लाख 90 हज़ार से अधिक श्रद्धालु श्री अमरनाथजी के दर्शन कर चुके हैं। यह स्थान अनंतनाग ज़िले में तीन हज़ार 880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
August 2, 2024 10:09 AM
कश्मीर घाटी में श्री अमरनाथ दर्शन के लिए 1 हजार 221 यात्रियों का जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। ये यात्री 54 वाहनों के काफिले में हैं। इनमें से 395 श्रद्धालु बालतल और 826 पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं।
August 1, 2024 9:02 AM
श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 1,295 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 48 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्थे में 1,066 पुरुष, 182 महिलाएं, 42 साधु और चार साध्वियां शामिल थे। इनमें से 349 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप के लिए और 946 पहलगाम बेस कैंप के लिए सुबह तीन बजकर 32 मिनट पर रवाना हुए। यहां से ये पवित्र गुफा की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।
July 31, 2024 9:14 AM
अमरनाथ यात्रा के लिए 1 हजार 654 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज तडके 51 वाहनों में सवार होकर रवाना हुए। इनमें से 456 तीर्थयात्री बालटल आधार शिविर और 1 हजार 198 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा के लिए आगे की यात्रा करेंगे।
July 30, 2024 10:31 AM
1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 52 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 1142 पुरुष, 254 महिलाएं, तीन बच्चे, 66 साधु और 12 साध्वियां (महिला साधु) शामिल थीं। इनमें से 377 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप के लिए और 1100 पहलगाम बेस कैंप के लिए सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।
July 26, 2024 9:31 AM
अमरनाथ गुफा के लिए 2 हजार 566 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। यह जत्था आज तड़के 84 वाहनों से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1 हजार 877 पुरुष, 577 महिलाएं, 12 बच्चे, 95 साधु और पांच साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 885 तीर्थयात्री बालतल आधार शिविर के लिए और 1 हजार 681 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर से तड़के 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुए, जहां से वे अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे।
July 25, 2024 9:28 AM
अमरनाथ गुफा के लिए 3,089 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। यह जत्था आज तड़के 106 वाहनों से रवाना हुआ। इनमें से 1,286 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर के लिए और 1,803 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे।
July 18, 2024 9:44 AM
जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 4,383 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ है। 157 वाहनों में सवार होकर तीर्थयात्रियों का काफिला आधार शिविर से आज सुबह रवाना हुआ। इस जत्थे में 3,222 पुरुष, 1,071 महिलाएं, 8 बच्चे, 67 साधु संत और 15 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 1,701 तीर्थयात्री आज सुबह तीन बजकर 14 मिनट पर बालटाल आधार शिविर और 2,682 तीर्थयात्री सुबह चार बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। वहां से वे पवित्र गुफा की यात्र...
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 4th Apr 2026