अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 4,627 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास के आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के इस जत्थे ने आज सुबह 185 वाहनों के काफिले के साथ प्रस्थान किया। इसमें 3,422 पुरुष, 1,027 महिलाएं, 26 बच्चे, 137 साधु और 15 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 1,800 से अधिक तीर्थयात्री आज तड़के बालटाल से और 2,773 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर से रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की आगे की यात्रा पर जाएंगे।
Site Admin | July 10, 2024 10:16 AM | Amarnath Yatra | Jammu and Kashmir
श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 4,627 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था