जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 4,383 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ है। 157 वाहनों में सवार होकर तीर्थयात्रियों का काफिला आधार शिविर से आज सुबह रवाना हुआ। इस जत्थे में 3,222 पुरुष, 1,071 महिलाएं, 8 बच्चे, 67 साधु संत और 15 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 1,701 तीर्थयात्री आज सुबह तीन बजकर 14 मिनट पर बालटाल आधार शिविर और 2,682 तीर्थयात्री सुबह चार बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। वहां से वे पवित्र गुफा की यात्रा पर जाएंगे।
Site Admin | July 18, 2024 9:44 AM | Amarnath Yatra | Jammu and Kashmir
श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 4,383 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था