अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने इस वर्ष 29 जून से होने वाली 52 दिन की अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल और पहलगाम दोनों यात्रा मार्गों के लिए यह सुविधा शुरू की है। बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा – रक्षा बंधन पर संपन्न होगी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर बालटाल मार्ग के लिए नीलग्राथ-पंजतरणी और पहलगाम के लिए पहलगाम-पंजतरणी मार्ग पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध रहेगी। आधिकारिक वेबसाइट JKSASB.nic.in पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला