राष्ट्रीय

June 21, 2024 10:46 AM

18वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आज हो रहा है समापन, 61 भाषाओं में 59 देशों की 314 फिल्मों का हुआ इस आयोजन में प्रदर्शन

18वां मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) का आज समापन हो रहा है। सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत इस महीने की 15 तारीख को चार्ली हैमिल्टन जेम्स द्वारा निर्देशित 'बिली एंड मौली: एन ओटर लव स्टोरी' के भारत प्रीमियर के साथ हुई थी।  इस वर्ष के एमआईएफएफ में 61 भाषाओं में 59 देशों की 314 फिल्में प्रदर्...

June 21, 2024 10:39 AM

एनआईए ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल पर की कारवाई, आतंकवादी लखबीर सिंह संधू से जुड़े एक अन्य  आतंकवादी जसप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार 

  प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन, बब्बर खालसा इंटरनेशनल पर कारवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी लखबीर सिंह संधू से जुड़े एक अन्य प्रमुख आतंकवादी, जसप्रीत सिंह को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 32 बोर की रिवॉल्वर, 69 कारतूस, हेरोइन, अफीम, दो लाख से अधिक की नकदी...

June 21, 2024 10:45 AM

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर 

  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी बातचीत के अलावा उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगी।    ...

June 21, 2024 10:22 AM

आज वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर की शुरुआत करेगी सरकार

  सरकार आज वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर की शुरुआत करेगी। इस दौर में 60 ब्लॉक की नीलामी की जाएगी। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी हैदराबाद में नीलामी का शुभारंभ करेंगे।      कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कोयला खदान विभिन्न राज्यों बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रद...

June 21, 2024 11:00 AM

गुजरात में योग दिवस के अवसर पर भारत-पाक सीमा के पास आयोजित किए जा रहे हैं  राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम 

गुजरात में योग दिवस के अवसर पर भारत-पाक सीमा के पास बनासकांठा जिले में नादाबेट में राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा युवा, खेल और संस्कृति राज्य मंत्री हर्ष संघवी इस आयोजन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 10 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय गृह और स...

June 21, 2024 10:12 AM

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- दुनिया भर में लगातार बढ़ रही है योग करने वालों की संख्या

देशभर में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर से समारोह का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री प्रत...

June 21, 2024 9:58 AM

सीबीआई ने यूजीसी नेट परीक्षा-2024 के संबंध में मामला दर्ज किया

केन्‍द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यूजीसी नेट परीक्षा-2024 के संबंध में मामला दर्ज किया है। शिक्षा विभाग के सचिव से प्राप्त शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई ने बताया है कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय अनुदा...

June 20, 2024 9:25 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव होने तक भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को अस्‍थायी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव होने तक भाजपा सांसद  भर्तृहरि महताब को अस्‍थायी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्‍यों के शपथ ग्रहण में अस्‍थयी अध्‍यक्ष के सहयोग के लिए कोडिकुन्नील सुर...

June 20, 2024 9:20 PM

सरकार एनटीए से संबंधित मुद्दों पर गौर करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एन टी ए से संबंधित मुद्दों पर गौर करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। इस समिति की सिफारिशों से एनटीए की कार्यप्रणाली, इसकी संरचना, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में और सुधार होगा।   नई दिल...

June 20, 2024 9:16 PM

राज्‍य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने पिछले 10 वर्षों में योग को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए केन्द्र सरकार के प्रयासों की सराहना की

आयुष मंत्रालय में राज्‍य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने पिछले दस वर्षों में योग को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए केन्द्र सरकार के प्रयासों की सराहना की है। अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्‍या पर आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री जाधव ने कहा कि कल के आयोजन के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं।   ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला