राष्ट्रीय

June 21, 2024 2:09 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देश की जल सीमाओं पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज देश की जल सीमाओं पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। रामेश्वरम के अरिचलमुनाई में योग कार्यक्रम के बाद, केंद्रीय मंत्री ने एक होवरक्राफ्ट से भारतीय सीमाओं का दौरा किया। उन्होंने रामेश्वरम में मंडपम शिविर का भी दौरा किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्हों...

June 21, 2024 2:06 PM

आज  होगा मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन समारोह , इस साल तीन भारतीय फिल्मों सहित चौदह फिल्में गोल्डन कोंच की दौड़ में  

  मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन समारोह आज शाम होगा। सिनेप्रेमियों के बीच सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन कोंच पुरस्कार को लेकर प्रत्याशा बढ़ रही है। समापन समारोह में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में 10 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस साल तीन भारती...

June 21, 2024 2:00 PM

आकाशवाणी समाचार को माना गया भारत में सबसे भरोसेमंद समाचार ब्रांडों में से एक, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रॉयटर्स इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ जर्नलिज्म का सर्वेक्षण 

  आकाशवाणी समाचार को भारत में सबसे भरोसेमंद समाचार ब्रांडों में से एक माना गया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रॉयटर्स इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ जर्नलिज्म, के हाल ही में कराए गए एक सर्वेक्षण में, देश के मीडिया जगत में आकाशवाणी समाचार की श्रेष्ठता की पुष्टि की गई है।    डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2...

June 21, 2024 1:51 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नीट (यूजी) की काउंसलिंग प्रक्रिया रोकने से इनकार किया

     सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) की इस वर्ष की काउंसलिंग प्रक्रिया रोकने से इनकार कर दिया है और राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी को नोटिस भेजा है। न्‍यायालय ने नई याचिकाओं को मौजूदा याचिकाओं के साथ जोड़ दिया और सुनवाई की तारीख 8 जुलाई तय की। यह फैसला इस मामले पर परीक्षा क...

June 21, 2024 1:30 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट से पहले किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ किया परामर्श

  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट से पहले आज नई दिल्ली में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ परामर्श किया। बैठक में वित्त राज्य मंत्री, पंकज चौधरी, वित्त सचिव टी.वी. सोमनाथन, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वी. अनंत नागेश्वरन, आर्थिक कार्य विभाग के सचिव और कृषि मंत्रालय...

June 21, 2024 1:18 PM

दुनिया के उत्तरी गोलार्ध में आज ग्रीष्म संक्रांति, ऋतु परिवर्तन का है प्रतीक

  दुनिया के उत्तरी गोलार्ध में आज ग्रीष्म संक्रांति होती है। हर वर्ष 21 जून को यह संक्रांति होती है और यह ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में दिन की अवधि सर्वाधिक होती है।       आधे साल तक स्थायी आर्कटिक सर्दी के बाद, उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती...

June 21, 2024 1:43 PM

दिल्ली: केजरीवाल की जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने की ईडी की याचिका खारिज 

दिल्‍ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के विशेष अदालत के आदेश के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी। केंद्रीय एजेंसी को केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की अनुमति दी गई। लेकिन, अदालत ने केजरीवाल के जमान...

June 21, 2024 12:18 PM

नई दिल्‍ली:  ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में आयोजित योग सत्र का नेतृत्व किया

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नई दिल्‍ली में संसद भवन परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्‍होंने योग की वैश्विक स्‍वीकार्यता का उल्लेख किया है।    श्री बिरला ने  कहा कि योग आसनों और अभ्यास से आगे बढ़कर है और समग्...

June 21, 2024 11:10 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी 10वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं 

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैश्विक समुदाय विशेषकर देशवासियों को आज 10वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्ट्रपति ने कहा कि योग मानवता को भारत का अनूठा उपहार है। उन्‍होंने कहा कि जीवन शैली से जुड़ी बढ़ती समस्‍याओं को देखते हुए योग आज और अधिक महत्वपूर्ण ...

June 21, 2024 10:49 AM

जम्मू-कश्मीर: दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब ब्रिज पर आठ कोच वाली मेमू रेल का भारतीय रेलवे ने किया सफलतापूर्वक परीक्षण 

भारतीय रेलवे ने कल जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब ब्रिज पर आठ कोच वाली मेमू रेल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इससे रियासी से कश्मीर में बारामुला तक मार्ग पर रेल सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच 46 किल...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला