राष्ट्रीय

July 12, 2024 10:57 AM

स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कुछ जटिलताओं के बाद कल दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

July 12, 2024 10:53 AM

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेत्री और दूरदर्शन तथा आकाशवाणी की पूर्व प्रस्तोता अपर्णा का बेंगलुरु में निधन

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेत्री और दूरदर्शन और आकाशवाणी की पूर्व प्रस्तोता अपर्णा का कल रात बेंगलुरु में निधन हो गया। फिल्मी पर्दे और टेलीविजन पर मशहूर रहीं 57 वर्ष की अपर्णा फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थीं।    उन्होंने मूडला माने और प्रीति इलाडा मेले जैसे हिट टेलीविजन धारावाहिकों और कन्नड़ फिल्म मसानदा हू...

July 12, 2024 10:49 AM

दलहन उत्‍पादन में वृद्धि पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस वर्ष चालू खरीफ बुआई के दौरान दलहन के उत्‍पादन में वृद्धि होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। नई दिल्ली में खरीफ फसलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, उन्होंने कहा कि दलहन की खेती में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।  उन्होंने कहा कि दलहन उत्पा...

July 12, 2024 10:43 AM

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की उम्मीदवारी और उनके अन्य ब्‍यौरों की जांच करने के लिए केंद्र सरकार ने समिति गठित की

केंद्र सरकार ने एक प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी पूजा खेडकर की उम्मीदवारी और उनके अन्‍य ब्‍यौरों की जांच करने के लिए एक सदस्यीय समिति गठित की है। सुश्री पूजा खेडकर पर एक सिविल सेवक के रूप में अपने  अधिकारों के कथित दुरूपयोग के हाल के विवाद पर यह जांच हो रही है।    कार्मिक ल...

July 12, 2024 10:32 AM

भारतीय जनता पार्टी ने कहा- दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए

  भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि 2014 से 2023 के दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इस कारण दुनिया में सर्वाधिक रोजगार सृजित करने वाले शीर्ष देशों में सम्मिलित हो गया है। नई दिल्‍ली में पार्टी प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में यह जानकारी दी।    उन्‍होंने कहा ...

July 12, 2024 10:37 AM

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, माना जा रहा है पेपर लीक का सरगना 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे नीट पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है, उसे उन्हें 10 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया गया है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाल...

July 12, 2024 11:58 AM

भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय अभ्यास पिच ब्लैक में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची

  भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी आज द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय अभ्यास पिच ब्लैक में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची। रात्रि उड़ान पर केंद्रित यह अभ्यास कल से शुरू होगा और 2 अगस्त तक चलेगा।   इस अभ्यास में 20 देशों की वायु सेनाओं के एक सौ चालीस से अधिक विमान और चार हजार 4 सौ वायुसेना कर्मी भ...

July 11, 2024 10:20 PM

केन्‍द्रीय रक्षा राज्‍य मंत्री संजय सेठ ने कोलकाता में भारतीय सेना की पूर्वी कमान- फोर्ट विलियम का दौरा किया

केन्‍द्रीय रक्षा राज्‍य मंत्री संजय सेठ ने आज कोलकाता में भारतीय सेना की पूर्वी कमान- फोर्ट विलियम का दौरा किया। उन्‍होंने कहा कि सेना के जवानों का बलिदान और वीरता एक अनुकरणीय है। केंद्र सरकार सेना को सभी आवश्यक मदद और सहायता दे रही है। उन्होंने फोर्ट विलियम के अंदर विजय स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्प...

July 11, 2024 9:21 PM

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में सरकारी ई मार्केटप्लेस पर 1 लाख 24 हजार 761 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार दर्ज किया गया

  चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में सरकारी ई मार्केटप्लेस पर 1 लाख 24 हजार 761 लाख करोड़ रुपये का सकल व्‍यापार दर्ज किया गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि यह पिछले साल के 52 हजार 670 करोड़ रुपये के सकल व्यापार मूल्य से 136 प्रतिशत की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि दर्शाता है।   जी...

July 11, 2024 9:18 PM

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी

  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी। केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ की महानिदेशक नीना सिंह ने आज मीडिया को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि सीआईएसएफ ने इस संबंध में सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। उन्होंने कहा कि सशस्‍त्र बलों में पूर्व अग्निवीरों को दस प्र...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला