भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय अभ्यास पिच ब्लैक में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची

 

भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी आज द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय अभ्यास पिच ब्लैक में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची। रात्रि उड़ान पर केंद्रित यह अभ्यास कल से शुरू होगा और 2 अगस्त तक चलेगा।

 

इस अभ्यास में 20 देशों की वायु सेनाओं के एक सौ चालीस से अधिक विमान और चार हजार 4 सौ वायुसेना कर्मी भाग लेगें। भारतीय टुकड़ी में पायलट, इंजीनियर, तकनीशियन और विशेषज्ञ सहित एक सौ पचास से अधिक कुशल वायुसेना कर्मी शामिल हैं। अभ्‍यास में भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर और आईएल-78 हवा में ईंधन भरने वाले विमानों के के अलावा सुखोई-30 एमकेआई मल्टीरोल लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला