August 26, 2024 1:32 PM

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई जा रही आज जन्माष्टमी

  प्रदेशभर में आज जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। बागेश्वर में आज श्री कृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ है। नगर के दुग बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव, आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के लोगों ने यहां आने वाले ...

August 26, 2024 1:31 PM

उत्तराखंड के टिहरी नगर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए चल रहा अभियान

  टिहरी नगर क्षेत्र में बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। वन विभाग अब क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है। टिहरी की उप प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी रश्मि ध्यानी ने बताया कि अब तक नई टिहरी समेत प्रभाग के तहत 800 से अधिक बंदरों को पकड़ कर चिड़ियापुर हरिद्वार भेजा गया है। उन्होंने बताया कि टि...

August 26, 2024 1:30 PM

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में जल्द नेत्र बैंक की स्थापना की जाएगी

  देहरादून के दून अस्पताल में जल्द नेत्र बैंक की स्थापना की जाएगी। इसके साथ यहां पर कार्निया प्रत्यारोपण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। दून मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान पखवाड़े की शुरूआत करते हुए चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने ये जानकारी दी। डॉ. सयाना ने बताया कि अस्पताल में राज्य अंग और ऊतक प्र...

August 26, 2024 1:29 PM

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू

रुद्रप्रयाग जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 39वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू हो गया है। पखवाड़े के पहले दिन 21 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लेते हुए शपथ पत्र भरा। आयोजित गोष्ठी में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विमल सिंह गुसाईं ने कहा कि नेत्र के एक हिस्से कार्निया का प्रत्यारोपण ...

August 26, 2024 1:29 PM

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल की सभी सड़कों को टू लेन करने का निर्णय लिया : केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा है कि कुमाऊं और गढ़वाल की सभी सड़कों को टू लेन करने का निर्णय लिया गया है। काठगोदाम-घोड़ाखाल मार्ग पर एलिवेटेड रोड व टनल से होते हुए लोग डेढ़ घंटे में अल्मोड़ा पहुंच सकेंगे। नैनीताल जिले के रामनगर में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने...

August 26, 2024 1:28 PM

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन से बाधित सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। आज मौसम साफ बने होने के चलते सड़क मार्गों को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बीच, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले में नन्द्रप्रयाग के समीप आवाजाही के लिए अवरूद्ध है, जिसे खोलने के प्रयास जारी ह...

August 26, 2024 1:27 PM

उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल कल से पांच सितंबर तक खोला जाएगा

  राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्रों को प्रवेश के लिए आखिरी मौका दिया जायेगा। कल से 5 सितम्बर तक समर्थ पोर्टल पुनः खोला जाएगा, ताकि प्रवेश से वंचित छात्र ऑनलाइन पंजीकरण करा सकें। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश के उच्च शिक...

August 26, 2024 1:19 PM

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का 94 वर्ष की आयु में निधन

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने तीन दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मिकाती ने सलीम अल-होस को सबसे कठिन समय में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अल-होस चार बार लेबनान के प्रधानमंत्री रहे।

August 26, 2024 1:17 PM

भाजपा ने जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 प्रत्‍याशियों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 प्रत्‍याशियों की संशोधित सूची आज जारी की। पार्टी ने पंपोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, राजपोरा से अर्शिद भट्ट, अनंतनाग से एडवोकेट सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से शगुन परिहार और डोडा से गजय सिंह राणा को टिकट दिया है। राक...

August 26, 2024 1:15 PM

महाराष्‍ट्र के स्‍कूल शिक्षामंत्री दीपक केसरकर ने घोषणा की कि सरकार राज्‍य के स्‍कूलों में पैनिक बटन बनाने की योजना बना रही है

महाराष्‍ट्र के स्‍कूल शिक्षामंत्री दीपक केसरकर ने आज घोषणा की कि सरकार राज्‍य के स्‍कूलों में पैनिक बटन बनाने की योजना बना रही है। मुम्‍बई में एक संवाददाता सम्‍मेलन में श्री केसरकर ने कहा कि इस प्रस्‍ताव पर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणनवीस, अजित पवार और महाराष्‍ट्र की पुलि...