August 26, 2024 2:59 PM

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस अवसर पर कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रांची में दो दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधा...

August 26, 2024 2:53 PM

सरायकेला नगर पंचायत के 37 सफाई कर्मी और कुछ अनुबंधकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए

सरायकेला नगर पंचायत के 37 सफाई कर्मी और कुछ अनुबंधकर्मी सेवा नियमित करने समेत कुल छह मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आज सुबह से ही सभी आंदोलनरत कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय के बाहर मुख्य गेट पर हड़ताल पर डटे हुए हैं। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेड्रेशन के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष दीप...

August 26, 2024 2:51 PM

आतंकी संगठन अलकायदा के इंडियन सब-कॉन्टीनेंट मॉड्यूल के सरगना रांची के डॉ इश्तियाक अहमद के करीबी बबलू खान से इडी पूछताछ करेगी

आतंकी संगठन अलकायदा के इंडियन सब-कॉन्टीनेंट मॉड्यूल के सरगना रांची के डॉ इश्तियाक अहमद के करीबी बबलू खान से इडी आज पूछताछ करेगी। बबलू खान एक निजी अस्पताल का संचालक है। इडी की टीम आतंकी संगठन का पैसा जमीन और अस्पताल में निवेश होने का पता लगायेगी। इधर डॉ इश्तियाक से पूछताछ में पता चला है कि वह पढ़े-लिख...

August 26, 2024 2:46 PM

हजारीबाग: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने इस योजना के महत्व और इससे लाभार्थियों के जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।

August 26, 2024 2:39 PM

रोजगार के लिए तमिलनाडु गये दुमका और गोड्डा के 11 मजदूरों को बंधक बनाने का आया मामला

रोजगार के लिए तमिलनाडु गये दुमका और गोड्डा के 11 मजदूरों को बंधक बनाने का मामला आया है। सभी मजदूर आदिवासी एवं पहाड़िया समुदाय से हैं। बंधक बने मजदूरों के परिजनों से पैसे की मांग की जा रही है। परिजनों ने आवेदन देकर जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मजदूरों की सकुशल घर वापसी की गुहार लगायी है।

August 26, 2024 2:37 PM

झारखंड राज्य में पल्स पोलियो अभियान जारी

राज्य में पल्स पोलियो अभियान जारी है। गोड्डा, दुमका, धनबाद और बोकारो समेत सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी की सेविका, सहायिका और सहिया आज से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला रहे हैं। कल तक चलने वाले इस अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक के 61 लाख बच्चों को दवा की खुराक देने...

August 26, 2024 1:36 PM

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गौशाला में फंसे तेंदुए का वन विभाग ने किया रेस्क्यू

  टिहरी गढ़वाल जिला मुख्यालय से सटे पीपली गांव की एक गौशाला में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। टिहरी गढ़वाल वन विभाग के रेंजर आशीष डिमरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में देर शाम और रात में तेंदुए के आने की खबरें मिल रही थीं। विभाग लगातार गश्त कर लोगों को सचेत करने के लिए ...

August 26, 2024 1:35 PM

कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024 के कई पाठ्यक्रम का परीक्षाफल किया घोषित

कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024 में पंजीकृत विद्यार्थियों की नई शिक्षा नीति पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय वर्ग की मुख्य परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नदजसण्दमज देखा जा सकता है।

August 26, 2024 1:33 PM

रूद्रप्रयाग जिले में हरियाली महोत्सव और पौराणिक मेले का आगाज

  रूद्रप्रयाग जिले में हरियाली महोत्सव और पौराणिक मेले का आगाज पारंपरिक हरियाली देवी के गीतों के साथ हो गया है। तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने कहा कि मेले, क्षेत्रीय संस्कृति परम्परा को आगे बढ़ा ...

August 26, 2024 1:32 PM

अल्मोड़ा जिले के सालम शहीद स्मारक के विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य 50 लाख रुपए से किया जाएगा

  अल्मोड़ा जिले की जैंती तहसील के धामदेव स्थित सालम शहीद स्मारक के विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य 50 लाख रुपए की धनराशि से किया जाएगा। सालम क्रांति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुकष्र सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है। इसमें पूर्व में शिक्षा मंत्री द्वारा की गई 25 लाख रुपए की घोषणा भी शामिल है। अल्मोड़ा में...