August 27, 2024 11:16 AM

वाराणसी में आज रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। वाराणसी का क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय इस मेले का आयोजन कर रहा है। इसमें कई राष्ट्रीय और कई बहु-राष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें क्य...

August 27, 2024 8:30 AM

मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने कल तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्...

August 27, 2024 11:13 AM

त्रिपुरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान लगातार जारी

त्रिपुरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान लगातार जारी है। राज्य सरकार ने बाढ़ के कारण सड़कों, पुलों और पुलियों को हुए नुकसान का अनुमान 1,825 करोड़ रुपये लगाया है। यह अनुमान सड़क और पुलों के वार्षिक रखरखाव के बजट का लगभग छह गुना है।

August 27, 2024 1:55 PM

मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राजस्थान पर बने उच्‍च दबाव के कारण पूरे गुजरात में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी जलजमाव हो गया है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्य...

August 27, 2024 8:21 AM

सरकार ने लोक शिकायतों के समयबद्ध, सुगम और सार्थक तरीके से निवारण के उद्देश्य से व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार ने लोक शिकायतों के समयबद्ध, सुगम और सार्थक तरीके से निवारण के उद्देश्य से व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कहा है कि सार्वजनिक शिकायतों के प्रभावी तरीके से निवारण के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश आम नागरिकों को सशक्‍त करेंगे, इस प्रक्रिया को सरल ...

August 27, 2024 8:11 AM

चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा और उनके कामकाज की स्थितियों पर राष्ट्रीय कार्य बल की पहली बैठक आज

चिकित्‍सा कर्मियों की सुरक्षा और उनके कामकाज की स्थितियों के संबंध में सिफारिशें करने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय की ओर से गठित राष्‍ट्रीय कार्य बल की आज पहली बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार यह बैठक नई दिल्‍ली में होगी। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव, राष्‍ट्रीय ...

August 27, 2024 8:05 AM

कांग्रेस ने जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस पार्टी ने जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने गुलाम मोहम्‍मद मीर को दूरू और शेख रियाज को डोडा से प्रत्‍याशी बनाया है। प्रदीप कुमार भगत डोडा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्‍मीदवार होंगे।

August 27, 2024 8:03 AM

जम्‍मू कश्‍मीर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत उधमपुर से पटनीटॉप तक बाइक रैली का आयोजन किया गया

जम्‍मू कश्‍मीर में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत कल उधमपुर से पटनीटॉप तक शानदार सुपर बाइक रैली का आयोजन किया गया। आकाशवाणी के जम्‍मू कश्‍मीर के संवाददाता ने बताया है कि इस कार्यक्रम का आयोजन उधमपुर की जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय के निरीक्षण में हुआ। जिला युवा से...

August 27, 2024 7:56 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया आज शाम समाप्‍त होगी

जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन आज संपन्न हो जाएगा। प्रदेश में पहले चरण में छह जिलों की 24 सीटों पर 18 सितम्‍बर को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी जबकि 30 अगस्‍त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जम्‍मू कश्‍मीर में अगले दो चरणों का मतदान 25 सितम्‍बर और ए...

August 27, 2024 2:01 PM

दुबई में आई.सी.सी. महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में 4 अक्‍तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा

आईसीसी महिला टी20 विश्‍व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के विरूद्ध मैच से अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद छह अक्टूबर को वहीं पर पाकिस्तान से भारतीय टीम का मुकाबला होगा। भारत का तीसरा मैच नौ अक्टूबर को दुबई में ही श्रीलंका के साथ होगा। समूह स्‍तर पर भारतीय टीम ...