August 27, 2024 10:27 AM

मौसम विभाग ने बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

राजधानी पटना समेत आस-पास के हिस्सों में कल रात से ही रूक-रूक कर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आज रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर और नवादा जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शेष स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात...

August 27, 2024 10:19 AM

नदियों का जलस्तर बढ़ने से भागलपुर, कटिहार और खगड़िया जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर

गंगा, गंडक, महानंदा और कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से भागलपुर, कटिहार और खगड़िया जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।  गंगा के साथ-साथ कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिले के सोलह  प्रखंडों में से आठ प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सबौर में क्षतिग्रस्त...

August 27, 2024 10:14 AM

बिहार सरकार संविदा पर कार्यरत कर्मियों को नियमित नियुक्ति की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में विशेष छूट देगी

राज्य सरकार अपने विभिन्न विभागों और कार्यालयों में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को नियमित नियुक्ति की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में विशेष छूट देगी। यह छूट उन्हें अधिकतम उम्र सीमा और कार्य अनुभव के आधार पर मिलेगी। संविदा नियोजन की कार्य अवधि के बराबर अवधि की छूट उम्र सीमा में मिलेगी। वहीं, कार्य अनुभव...

August 27, 2024 9:34 AM

यूपी बोर्ड ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। जिन छात्रों ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा 2025 के लिए फार्म नहीं भरा था, वे नयी समय-सारिणी के अनुसार 31 अगस्त तक सौ रूपये विलम्ब शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं। शिक्षा परिशद ने फार्म भरने की अन्तिम तारीख 16 अगस्त तय की थी...

August 27, 2024 10:46 AM

प्रदेश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रदेश भर में कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे। सभी थानों और पुलिस लाइन्स में भी भव्य झांकी सजायी गयी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा और वृंदावन में खास उत्साह देखा गया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि म...

August 27, 2024 9:20 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल ने हानि लाभ की चिन्ता के बिना कर्म को प्रधान माना। जिस पुलिस और प्रदेश को सबसे पिछड़ा मान लिया गया था आज वह देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। यूपी पुलिस कानून व्यवस्था का माॅडल प्रस्तुत कर रही है।   मुख्यमंत्री कल लखनऊ के रिजर्व पुलि...

August 27, 2024 9:11 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से मथुरा को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल मथुरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा पर चर्चा करते हुए मथुरा को जल्द सेफ सिटी के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे ब्रजमंडल में कोई स्थानीय निवासी हो, पर्यटक या श्र...

August 27, 2024 9:22 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल आगरा में मारवाड़ के सेनापति रहे राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र  तभी मजबूत होगा, जब हम एक होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उन नकारात्मक शक...

August 27, 2024 8:49 AM

जम्‍मू कश्‍मीर में आगामी विधानसभा से पहले ईवीएम को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया 

जम्‍मू कश्‍मीर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को पुंछ के लघु सचिवालय से सुरक्षित रूप से सुरनकोट, मेंढर और हवेली विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया है। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता के अनुसार रिटर्निंग ऑफिसर और विभिन्‍न राजनीतिक दलों के प्रतिनि...

August 27, 2024 8:42 AM

एफएसएसएआई ने हाल ही में जारी अपना परामर्श वापस लिया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-एफएसएसएआई ने हाल ही में जारी अपना परामर्श वापस लिया है, जिसमें खाद्य व्यवसायों को पैकेजिंग पर से ए-1 और ए-2 प्रकार के दूध और उससे बने उत्पादों के दावों को हटाने का निर्देश दिया गया था। अब खाद्य व्यवसायों के संचालक ए-1 और ए-2 प्रकार के दूध के दावों के साथ अपने उ...