August 30, 2024 10:20 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स आईएटीओ के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन की आज हो रही है शुरूआत

भोपाल में आज इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स आईएटीओ के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन की शुरूआत हो रही है। 'Resurgent India Inbound' थीम पर हो रहे सम्मेलन की शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। देश भर के 1200 से ज्यादा टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट्स, होटेलियर सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि इसमें...

August 30, 2024 10:44 AM

एससीओ की बैठक में भागीदारी करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सहित सभी सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों को पाकिस्तान ने दिया औपचारिक निमंत्रण

पाकिस्तान ने इस वर्ष अक्टूबर महीने में इस्लामाबाद में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) की बैठक में भागीदारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण दिया है। साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मुमताज ज़ाहरा बलूच ने कहा कि 15 और 16 अक्‍तूबर ...

August 30, 2024 8:48 AM

अमरीका ओपन: रोहन बोपन्‍ना और मेथ्‍यू एबडेन की भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने पुरुषों की डबल्स ओपनिंग स्‍पर्धा में हासिल की जीत

अमरीका ओपन टेनिस मे रोहन बोपन्‍ना और मेथ्‍यू एबडेन की भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने डच जोड़ी रोबिन हासे और सेंडर एरेन्‍ड्स को 6-3, 7-5 से हराकर पुरुषों की डबल्स ओपनिंग स्‍पर्धा जीत ली है। दूसरी वरीयता प्राप्‍त भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का सामना आज दूसरे दौर में आर. कार्बालेस और एफ कोरिया से होगा। इसक...

August 30, 2024 8:42 AM

बच्‍चों को पोलियो टीकाकरण के लिए गजा पट्टी में तीन दिन के तीन अलग-अलग संघर्ष विराम पर इस्राइली अधिकारी और आतंकी समूह हमास सहमत:  विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पोलियो से बचाव के लिए लगभग 6 लाख 40 हजार बच्‍चों का टीकाकरण करने के लिए गजा पट्टी में तीन दिन के तीन अलग-अलग संघर्ष विराम करने पर इस्राइली अधिकारी और आतंकी समूह हमास सहमत हुए हैं।   टीकाकरण अभियान इस रविवार को शुरू हो रहा है। यह अभियान मध...

August 30, 2024 8:44 AM

मूडीज रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत किया

न्यूयॉर्क की रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्‍त वर्ष 2024 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में वृद्धि अनुमान का अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत किया है। मूडीज ने पिछला अनुमान 6.8 प्रतिशत व्यक्त किया था। मूडीज ने वर्ष 2025 के लिए 6.6 प्रतिशत का अनुमान व्यक्त किया है, यह पिछले वर्ष 6.4 प्रतिशत था।   इ...

August 30, 2024 8:40 AM

अमरीका के मध्य-पश्चिम राज्‍यों में गर्म हवाओं के कारण तापमान में दर्ज हुई रिकॉर्ड वृद्धि, जारी किया गया अलर्ट

अमरीका के मध्य-पश्चिम राज्‍यों में इस सप्‍ताह गर्म हवाओं के कारण तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई है। मौसम की इस स्थिति के कारण छह करोड़ से अधिक लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।अमरीकी नेशनल वेदर सर्विस ( एन डब्‍ल्‍यू एस) ने कहा कि शिकागो, डेस मोइनेस और टोपेका जैसे मध्य-पश्चिम क्षेत्रों के शहरो...

August 30, 2024 8:38 AM

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में बनी उच्च दबाव की स्थिति को देखते हुए उत्तर-पूर्वी अरब सागर में चक्रवाती तूफान की आशंका:  मौसम विभाग

मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में बनी उच्च दबाव की स्थिति को देखते हुए 12 घंटों के भीतर उत्तर-पूर्वी अरब सागर में चक्रवाती तूफान की आशंका व्यक्त की है। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र के कई हिस्सों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। 24 घंटों के दौरान गुजरात के कई हिस्सों- कच्छ, देवभूमि द्वा...

August 30, 2024 8:44 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को करेंगे संबोधित, वाढवण बंदरगाह परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में मुंबई और पालघर जाएंगे। लगभग 11 बजे वे मुम्बई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में वैश्विक फिनटेक महोत्सव-2024 को संबोधित करेंगे। वे दोपहर में करीब 1 बजकर 30 मिनट पर पालघर के सिडको मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और वाढवण बंदरगाह का शिलान...

August 30, 2024 8:30 AM

अगले दो से तीन दिनों के भीतर आोडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में मूसलाधार वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के भीतर आोडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।  आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज और देश के पूर्वोत्तर भागों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज गुजरात के कच्छ और स...

August 30, 2024 8:38 AM

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजगीर में अत्याधुनिक खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। खेल परिसर में 24 बिस्तरों वाला अस्पताल भी है, जिसमें खेलों के दौरान आई चोट के अत्याधुनिक उपचार की सुविधा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह देश का पह...