August 30, 2024 11:12 AM

झारखंड: गिरिडीह जिला प्रशासन ने ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर की व्यापक तैयारी

गिरिडीह जिला प्रशासन ने 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम' को लेकर व्यापक तैयारी की है। गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रेयस लकड़ा ने बताया कि चौथे चरण के तहत आज से ये योजना शुरू हो रही है, जो 15 सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी...

August 30, 2024 11:10 AM

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के लोक सेवा आयोग को दिया निर्देश, वन विभाग में एसीएफ और रेंजर की नियुक्ति के विज्ञापन में पहले से नौकरी कर रहे लोगों को उम्र सीमा में छूट दी जाए छूट

झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग को वन विभाग में एसीएफ और रेंजर की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन में पहले से नौकरी कर रहे लोगों को उम्र सीमा में छूट देने का निर्देश दिया है। इस मामले में न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित करते हुए कहा कि...

August 30, 2024 11:08 AM

फर्जी कागजात से सेना की जमीन की बिक्री से संबंधित लेन-देन का पता लगाने के लिए आरोपी दिलीप घोष का बैंक स्टेटमेंट पेश करने का सर्वोच्च अदालत ने दिया निर्देश

सर्वोच्च अदालत ने रांची के बड़र्गाइं में फर्जी कागजात से सेना की 4.55 एकड़ जमीन की बिक्री से संबंधित वित्तीय लेन-देन का पता लगाने के लिए आरोपी दिलीप घोष का बैंक स्टेटमेंट कोर्ट में पेश करने का निर्देश ईडी को दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आरोपी हैं और फिलहाल वह जमानत पर हैं। झारखंड ह...

August 30, 2024 11:05 AM

झारखंड: सरकार ने 200 यूनिट बिजली उपयोग करने वाले लगभग 40 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं का बकाया बिल माफ करने का लिया निर्णय

राज्य सरकार ने 200 यूूनिट बिजली उपयोग करने वाले लगभग 40 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं का बकाया बिल माफ करने का भी निर्णय लिया है। इस आशय का निर्णय कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।   इसके अलावा अग्निवीर के आश्रित या उनकी पत्नी को मरणोपरांत अनुकंपा पर ...

August 30, 2024 10:59 AM

चंपाई सोरेन की जगह राज्य सरकार में 12वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन

घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन आज चंपाई सोरेन की जगह राज्य सरकार में 12वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आज राजभवन में सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। इससे पहले राज्यपाल ने चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। झामुमो ने उनकी जगह विधायक राम...

August 30, 2024 10:58 AM

झामुमो के सभी पदों और हेमंत सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके चंपाई सोरेन आज भाजपा में होंगे शामिल

झामुमो के सभी पदों और हेमंत सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके चंपाई सोरेन आज भाजपा में शामिल होंगे। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित गोलचक्कर मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में चंपाई सोरेन अपने समर्थक के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे।   इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्र...

August 30, 2024 10:51 AM

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात, केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में हुई विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से उनके कार्यालय में भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कल हुई इस बैठक में नदी जोड़ो परियोजनाओं, विशेषकर केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने रा...

August 30, 2024 10:46 AM

पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय पीठ द्वारा प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में युवा संसद प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय पीठ द्वारा आज प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम कुलगुरू एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल में होगा।

August 30, 2024 10:43 AM

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में 2 सितंबर तक चलने वाले ’मध्य प्रदेश उत्सव’ का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में  आज से 2  सितंबर  तक होने वाले ’मध्यप्रदेश उत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उत्सव में प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, संस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का वृहद प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इ...

August 30, 2024 10:25 AM

मध्य प्रदेश: रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव और मुम्बई, बेंगलुरू व कोयम्बटूर में किये रोड शो के से अब तक 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले

प्रदेश में संभाग स्तर पर आयोजित हो रही रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव और मुम्बई, बेंगलुरू और कोयम्बटूर में किये रोड शो के माध्यम से अब तक कुल एक लाख अस्सी हजार  करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे लगभग डेढ़ लाख व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नइ दिल्ली में कहा कि...