September 6, 2024 8:04 PM

केंद्र सरकार ने बाढ़ के मद्देनजर राहत-कार्यों के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को 3300 करोड़ रुपये जारी किएः दग्गुबती पुरंदेश्वरी

आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष और राजमुंदरी से लोकसभा सांसद दग्गुबती पुरंदेश्वरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि केंद्र सरकार ने बाढ़ के मद्देनजर राहत कार्यों के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को तीन हजार तीन सौ करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए प्र...

September 6, 2024 8:34 PM

नेपाल में मनाया जा रहा है ‘हरितालिका ताज’ का त्यौहार

नेपाल में आज 'तीज' का त्यौहार जिसे 'हरितालिका' के नाम से भी जाना जाता है, मनाया जाा रहा है। इस दिन महिलाएं सुखी पारिवारिक जीवन, दीर्घायु और अपने जीवनसाथी के समृद्ध जीवन की कामना करते हुए बिना पानी और भोजन के व्रत रखती हैं।   नेपाल में यह एक अनूठा त्यौहार है जब विवाहित बेटियाँ तीज पर अपने मायके ...

September 6, 2024 8:33 PM

तेलंगाना में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगीः शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना सरकार को आश्वासन दिया है कि राज्य में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। श्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के साथ स्थिति की समीक्षा की।     इससे पहले, मुख्यमंत्री ने क...

September 6, 2024 7:53 PM

पश्चिम बंगालः आर जी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष के ठिकानों पर ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय आर जी कर मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष की वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्‍टाचार के मामले में विभिन्‍न स्‍थानों पर छापे मार रहा है। निदेशालय ने बेलघाटा स्थित संदीप घोष के फ्लैट और कोलकाता के पास सुभासग्राम स्थित उनके मकान की तलाशी ली और वहां प्रसून चट्टोपध्‍...

September 6, 2024 7:47 PM

केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में नागा मंडी की आधारशिला रखी

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने आज चुमौकेदिमा जिले में नागा मंडी की आधारशिला रखी। इस अवसर पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की उपस्थित थे।   नागा मंडी, कृषि विभाग के सहयोग से ग्रामीण कृषि फार्म सीमित देयता भागीदारी की एक कृषि पहल है। दस एकड़ क्षेत्र की इस म...

September 6, 2024 7:43 PM

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे-सत्र में भी जारी

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे-सत्र में आज भी जारी रहा। अमरीका में केन्‍द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की इस महीने होने वाली बैठक से पहले अनिश्‍चितताओं के मद्देनज़र आज भी अच्‍छी-खासी बिकवाली की गई। कारोबार के दौरान निफ्टी-50, अंतरदिवसीय कारोबार में 24 हजार 81 के न्‍यूनतम स्‍तर पर आ गया...

September 6, 2024 7:04 PM

हरियाणा विधानसभा चुनावः उद्योग और वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे दिन आज राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। श्री शर्मा इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार के रूप में यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।   चरखी दादरी जिले के दादरी विध...

September 6, 2024 8:35 PM

महाराष्ट्र में दस-दिवसीय गणेश-उत्सव 7 सितम्बर से होगा शुरू

महाराष्ट्र में दस-दिवसीय गणेश-उत्सव कल 7 सितम्बर से शुरू हो रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से पहले से मनाए जाने वाले इस उत्सव का महत्व कई मायनों में अनूठा है।  

September 6, 2024 6:57 PM

आकाशवाणी-आइजोल के कर्मचारियों ने ‘मां के लिए पौधा’ अभियान के हिस्से के रूप में आकाशवाणी-परिसर में पेड़ लगाए

मिजोरम में, आकाशवाणी आइजोल के कर्मचारियों ने आज एक पेड़ मां के नाम - 'मां के लिए पौधा' अभियान के हिस्से के रूप में आकाशवाणी परिसर में पेड़ लगाए।     आकाशवाणी के निदेशक डी आर लालरोपुइया ने पौधे लगाकर केंद्र सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लिया। यह अभियान मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत किया...

September 6, 2024 7:02 PM

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पेरिस-पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण-पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी है।        राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ लगातार पैरालिंपिक में पदक जीतकर, प्रवीण ने असा...