September 6, 2024 8:28 PM

कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों ने छह कुकर बम किए बरामद

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों ने छह कुकर बम बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार धनोरा थाना क्षेत्र से पुलिस के जवान नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान माड़गांव के पास जंगल से छह कूकर बम बरामद किए गए। इन्हें माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाया था। इन कुकर बम...

September 6, 2024 8:28 PM

बस्तर में ‘‘एक पेड़ देवी-देवताओं के नाम‘‘ थीम पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

छत्तीसगढ़ के बस्तर में ‘‘एक पेड़ देवी-देवताओं के नाम‘‘ थीम पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत बस्तर दशहरा रथ निर्माण के लिए काटे गए पेड़ों की भरपाई करने के लिए दो सौ इंक्यावन पौधे लगाए गए। इनमें से प्रत्येक पौधा देवी-देवताओं को समर्पित किया गया। यह अभियान बस्तर दशहरा की समृद्ध परंपराओं का...

September 6, 2024 8:28 PM

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने ‘ऑनलाइन आर.टी.आई वेब पोर्टल’ का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय तथा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों के लिए ‘ऑनलाइन आर.टी.आई वेब पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से सूचना के अधिकार के तहत् आवेदनों को प्रस्तुत किया जा सकता है और उन्हें रियल टाईम ट्रैक किया जा सकता है। इसक...

September 6, 2024 8:39 PM

यूरोप तथा एशिया के बीच वस्‍तुओं की शीघ्र आवाजाही के लिए अति महत्‍वपूर्ण पहल है आईएमईसीः पीयूष गोयल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-मध्‍य एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा- आईएमईसी भारत की जहाजरानी सुरक्षा और यूरोप तथा एशिया के बीच वस्‍तुओं की शीघ्र आवाजाही के लिए अति महत्‍वपूर्ण पहल है। वे आज नई दिल्‍ली में भारत-भूमध्‍य सागरीय व्‍यापार महासम्‍मेलन 2024 को संबोधित कर रहे थे।  ...

September 6, 2024 8:23 PM

आंध्र प्रदेश के बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी

आंध्र प्रदेश के बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। विजयवाडा में भारतीय सेना के आपदा मोचन बल बुडामेरु नहर में एक दरार को बंद करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।   केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ राहत उपायों का निरीक्षण किया और बाढ़ प्र...

September 6, 2024 8:20 PM

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआः जे0 पी0 नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। श्री नड्डा ने कहा कि अब वर्ष 2017 से पहले के उपचारात्मक दृष्टिकोण के बजाय निवारक, पुनर्वास और वृद्धावस्था स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ...

September 6, 2024 8:14 PM

केन्या में एक प्राथमिक विद्यालय के छात्रावास में आग लगने से 17 छात्रों की मौत और 14 घायल

केन्या में कल एक प्राथमिक विद्यालय के छात्रावास में आग लगने से 17 छात्रों की मृत्यु हो गई और 14 घायल हो गए। केन्या पुलिस सेवा के प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने कहा कि मारे गए छात्रों के  शव बुरी तरह जलने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चला है।  

September 6, 2024 8:10 PM

भारत और भूमध्यसागरीय-क्षेत्र के बीच ऊर्जा-सहयोग एक महत्वपूर्ण आयामः एस0 जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और भूमध्यसागरीय क्षेत्र के बीच ऊर्जा सहयोग एक महत्वपूर्ण आयाम है। नई दिल्ली में आज सीआईआई इंडिया-मेडिटेरेनियन बिजनेस कॉन्क्लेव में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भूमध्यसागरीय क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में तेल और प्राकृतिक गैस भंडार ही नहीं बल्कि हरित हाइड्रोज...

September 6, 2024 8:12 PM

683.9 बिलियन डॉलर की नई ऊंँचाई पर पहुंँचा भारत का विदेशी मुद्रा-भण्‍डार

भारत का विदेशी मुद्रा भण्‍डार 30 अगस्‍त को समाप्‍त हो गया है। यह सप्‍ताह में दो अरब डॉलर से अधिक की बढ़त लेकर 683 अरब 90 करोड़ डॉलर की अधिक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।       भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान स्‍वर्ण भण्‍डार 86 करोड बीस लाख डॉलर से अधिक की बढ़त लेकर 61 अर...

September 6, 2024 8:05 PM

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाक-मतदान का तीसरा दिन संपन्न

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाक मतदान का तीसरा दिन आज संपन्न हुआ। चुनाव लड रहे उम्मीदवारों के प्रचार के बीच, सरकारी अधिकारियों और तीनों सेनाओं के अधिकारियों ने जिला सचिवालयों, चुनाव आयोग कार्यालयों और पुलिस इकाइयों सहित निर्दिष्ट स्थानों पर मताधिकार का प्रयोग किया।