March 29, 2024 9:47 PM

लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन ड्यूटी पर रहने वाले कर्मियों को बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी

लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन ड्यूटी पर रहने वाले बारह सेवाओं के कर्मियों को बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी। इनमें सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आकस्मिक एवं एम्बुलेंस सेवा, डाक विभाग, ट्रैफिक पुलिस, रेलवे, विद्युत विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, मेट्रो रेल कारपोरेशन, दूरद...

March 29, 2024 9:44 PM

बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों के नामांकन-पत्रों की होगी कल जांच

  बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों-- गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद के नामांकन-पत्रों की जांच कल होगी। इन सीटों के लिए कुल 72 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। इनमें गया से 22, औरंगाबाद से 21, नवादा से 17 और जमुई से 12 प्रत्याशी शामिल हैं। 2 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। इन संसदीय...

March 29, 2024 9:42 PM

लखनऊ में भाजपा मुख्यालय में सपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा नेता बृजेश पाठक की उपस्थिति में आज लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर श्री पाठक ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर वोट बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने केन्द्र म...

March 29, 2024 9:40 PM

गुड फ्राइडे पर आज प्रदेश के गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई

गुड फ्राइडे पर आज प्रदेश के गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। यीशु मसीह क्राइस्ट को इस दिन सूली पर लटकाया गया था। उन्होंने मानवता के प्रति प्रेम के लिए कुर्बानी दी थी। इस अवसर पर गोरखपुर, पीलीभीत और हापुड़ सहित विभिन्न जिलों में चर्च में ईसाई समाज द्वारा विशेष प्रार्थनाएं की गई और प्रभु यीश...

March 29, 2024 9:39 PM

उत्तर प्रदेश: मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

प्रदेशभर में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में हमीरपुर जनपद के ग्राम पंचायत कुर्रा के विकास खंड राठ कस्बे में आज मतदाता जागरूकता गोष्ठी और चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाताओं को निर्भीक ह...

March 29, 2024 9:39 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी स्मरणानंद जी के देहावसान को व्यक्तिगत क्षति बताया

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि श्रीमत् स्वामी स्मरणानंद जी महाराज भारत की आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत थे। श्री मोदी ने स्वामी स्मरणानंद जी के देहावसान को व्यक्तिगत क्षति बताया है। एक ब्लॉग में श्री मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले स्वामी आत्मस्थानंद जी का निधन और अब स्वामी स्मरणानंद जी का ...

March 29, 2024 9:36 PM

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दौरान एग्जिट पोल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा

प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दौरान एग्जिट पोल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अन्तर्गत यह निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति प्रदेश में इस दौरान न ही मत का सर्वेक्षण करेगा और न ही किसी मत सर्वे...

March 29, 2024 9:32 PM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना कल जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिसमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीटें शामिल है।

March 29, 2024 9:30 PM

उत्तर प्रदेश: प्रथम चरण के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच में 84 नामांकन वैध

प्रथम चरण के प्रदेश की आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये भरे गये नामांकन पत्रों की कल की गई जांच में चौरासी नामांकन वैध पाये गये हैं। वहीं इकहत्तर नामांकन खारिज कर दिये गये हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्याशियों द्वारा कल तीस मार्च तक नाम वा...

March 29, 2024 9:27 PM

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-आरपीआई ने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। इस संबंध में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि भाजपा के समर्थन में छत्तीसगढ़ की...