March 29, 2024 10:11 PM

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में तेज वर्षा और तूफान की आशंका व्यक्त की

  मौसम विभाग ने कल से देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में फिर से तेज वर्षा और तूफान की आशंका व्यक्त की है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाक़ों, झारखंड और बिहार में भी वर्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दा...

March 29, 2024 10:10 PM

असम सरकार ने राज्य के 4 जिलों में अफ्सपा को पहली अप्रैल से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है

  असम सरकार ने राज्य के 4 जिलों में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून- अफ्सपा को पहली अप्रैल से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। ये जिले हैं - तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव और शिवसागर।  गृह विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि इन ज़िलों को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अशांत क्षेत्र माना गया है और इसलिए अधिनि...

March 29, 2024 10:09 PM

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में भगवानगोला और बारानगर विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

  तृणमूल कांग्रेस ने आज पश्चिम बंगाल में भगवानगोला और बारानगर विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भगवानगोला से रेयात हुसैन सरकार और बारानगर सीट से संयतिका बनर्जी चुनाव लड़ेंगी। भगवानगोला में 7 मई को और बारानगर में पहली जून को मतदान होगा।

March 29, 2024 10:05 PM

उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए

  उत्तरप्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। अंसारी का कल बांदा मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 63 वर्षीय अंसारी उत्तरप्रदेश में मऊ-सदर सीट से पांच बार विधायक रहे और वर्ष 2005 से उत्‍तरप्रदेश और पंजाब की जेल में थे। बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्...

March 29, 2024 9:59 PM

झारखंड में 13 मई से 1 जून तक लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में 14 सीटों पर मतदान होगा

  झारखंड में 13 मई से 1 जून तक लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में 14 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से पांच सीटें अनुसूचित जनजाति उम्‍मीदवारों के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति के उम्‍मीदवार के लिए आरक्षित होगी। आठ सीटें सामान्‍य श्रेणी के उम्‍मीदवारों के लिए रहेंगी। निर्वाचन आयोग स्‍वतंत्र और निष्...

March 29, 2024 9:56 PM

30 मार्च को मनाया जाएगा राजस्थान स्थापना दिवस

  कल 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। ब्रिटिश काल में राजस्थान को ‘राजपुताना’ कहा जाता था। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर की रियासतों को सात चरणों में एकीकृत कर राजस्थान के मौजूदा स्वरूप को 30 मार्च, 1...

March 29, 2024 9:52 PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लखनऊ में विकसित भारत एंबेसडर मीट-अप कार्यक्रम में इस दशक को भारत का दशक बताया

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि खेल, अंतरिक्ष, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और विज्ञान से लेकर स्टार्टअप तक-- यह भारत का दशक है। श्री ठाकुर ने यह बात आज लखनऊ में विकसित भारत एंबेसडर मीट-अप कार्यक्रम में कही। उन्होंने कृषि के आधुनिकीकरण में प्रौ...

March 29, 2024 9:52 PM

अयोध्या में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जागरुक किया

अयोध्या में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत आज कई पार्को और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जागरुक किया। उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए विमेन पावर लाइन एक शून्य नौ शून्य, यूपी एक सौ बारह, ऑपरेशन कवच एक आठ एक, महिला हेल्पलाइन एक शून्य स...

March 29, 2024 9:50 PM

बिहार में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- पार्टी 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

  बिहार में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन-  ए आई एम आई एम पार्टी 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, सीतामढी, वाल्मीकि नगर और मधुबनी की सीटें भी शामिल हैं।     ए आई एम आई एम 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा पहले ही क...

March 29, 2024 9:48 PM

रूस ने उत्‍तरी कोरिया पर प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्‍त राष्‍ट्र विशेषज्ञों के एक पैनल के नवीकरण पर वीटो किया

  रूस ने उत्‍तरी कोरिया पर प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्‍त राष्‍ट्र विशेषज्ञों के एक पैनल के नवीकरण पर वीटो कर दिया है। रूस ने यह निर्णय इन खबरों के बाद लिया है कि यह विशेषज्ञ समिति रूस द्वारा उत्‍तर कोरिया से बैलेस्टिक प्रक्षेपास्‍त्र सहित अन्य हथियारों की खरीद की जांच कर रही थी। रूस की ...