September 12, 2024 2:03 PM

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर मानसून का दबाव धीरे-धीरे उत्तर की ओर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अगले दो दिनो...

September 12, 2024 2:02 PM

पश्चिम बंगाल में न्यायपालिका की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

डायमंड हार्बर क्षेत्र में देर रात एक जिला न्यायाधीश के क्वार्टर के बाहर कथित तौर पर घुसपैठियों के घूमने की घटना को लेकर भाजपा ने आज पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला किया। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में न्यायपालिका की सुरक्षा से समझौता कि...

September 12, 2024 1:59 PM

जम्मू-कश्मीर: 8 सितंबर को होगा विधानसभा चुनाव का पहला चरण, कश्मीर के चार दक्षिणी जिलों की 16 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को होना है। मतदान प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में कश्मीर के चार दक्षिणी जिलों की 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इन निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ बिजबेहरा में भी इस चरण मे...

September 12, 2024 1:58 PM

कोयला मंत्रालय ने 71 कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों के संचालन की प्रक्रिया की समीक्षा की

कोयला मंत्रालय ने 71 कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों के संचालन की प्रक्रिया की समीक्षा की है। मंत्रालय ने कहा है कि ये कोयला ब्‍लॉक अरूणाचल प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, झारखण्‍ड, मध्‍यप्रदेश और ओडिशा सहित नौ राज्‍यों में हैं तथा नियमन मंजूरी के विभिन्‍न चरणों में हैं। कोयला मंत्रालय में अतिरिक्‍त सचिव रूपिन्‍दर ...

September 12, 2024 1:57 PM

जोधपुर में वायुसेना के सबसे बड़े बहुराष्‍ट्रीय सैन्‍याभ्‍यास-तरंग शक्ति के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रहे मौजूद

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज जोधपुर में वायुसेना के अब तक के सबसे बड़े बहुराष्‍ट्रीय सैन्‍याभ्‍यास-तरंग शक्ति के दूसरे चरण के दौरान हैलीकॉप्‍टरों प्रचण्‍ड, सारंग, सूर्यकिरण और लड़ाकू विमान तेजस के करतब देखे। श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य देश की सैन्‍य क्षमता का प्रदर्शन करन...

September 12, 2024 1:53 PM

भारत को हाई एल्‍टीट्यूट पनडुब्‍बी रोधी प्रणाली-सोनोबॉय बेचेगा अमरीका

अमरीका ने भारत को पांच करोड़ 28 लाख डॉलर की कीमत की हाई एल्‍टीट्यूट पनडुब्‍बी रोधी प्रणाली-सोनोबॉय बेचने का निर्णय लिया है। इससे भारत की एमएच-60 आर हेलीकॉप्‍टर के जरिये पनडुब्‍बी रोधी अभियान चलाने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और भारत-अमरीका रणनीतिक तथा रक्षा संबंध भी मजबूत होंगे।   अमरीका के रक्ष...

September 12, 2024 1:51 PM

महाराष्ट्र: लाखों भक्तों ने 5 दिवसीय उत्‍सव के साथ गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित किया, अनंत चतुर्दशी के दिन होता है अंतिम विसर्जन

महाराष्ट्र में कल लाखों भक्तों ने 5 दिवसीय उत्‍सव के साथ गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के आवास पर पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा को राजभवन में ही विसर्जित किया गया।   मुंबई में 5 दिनों के गणेश महोत्सव के बाद 38 हजार से ज्यादा गणेश प्र...

September 12, 2024 1:49 PM

बांग्‍लादेश: अंतरिम सरकार ने संविधान सहित छह प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए छह आयोगों के गठन की घोषणा की

बांग्‍लादेश में अंतरिम सरकार ने संविधान सहित छह प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए छह आयोगों के गठन की घोषणा की है। अंतरिम सरकार में मुख्‍य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्‍मद युनुस ने कल शाम टेलीविजन पर राष्‍ट्र के नाम संबोधन में बताया कि इन प्रमुख क्षेत्रों में संविधान, चुनाव प्रणाली, न्‍यायपालिका, पुलिस, भ्...

September 12, 2024 1:48 PM

बम्‍बई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में उछाल, निफ्टी में दर्ज की गई वृद्धि

बम्‍बई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में आज वृद्धि का रूख है। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्‍स 236 अंक बढ़कर 81 हजार 759 पर था। नेशनल एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 89 अंक की वृद्धि के साथ 25007 पर पहुंच गया।

September 12, 2024 1:46 PM

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किये हैं। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।   इसमें हथियारों का एक बड़ा जखीरा ज...