September 12, 2024 3:47 PM

 बिहार: पिछले 24 घंटों में डेंगू के 98 नए मामले सामने आए

प्रदेश में डेंगू के नए मामले लगातार मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 98 नये मामलों की पुष्टि हुई है। पटना में सबसे अधिक 44 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक डेंगू के 1228 मामले सामने आ चुके हैं। 

September 12, 2024 3:45 PM

मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने कहा है कि विभिन्न मौसमी कारकों के प्रभाव से कल से प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग ने कल गया, नवादा, जमुई, बांका और किशनगंज जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 14 सितम्बर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभाव...

September 12, 2024 3:41 PM

निर्वाचन आयोग के अनुसार बिहार में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण का कार्य जल्द किया जाएगा

  राज्य में 29 अक्टूबर से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरान अभियान चलाकर मतदाताओं के दावे और आपत्ति प्राप्त किए जायेंगे। सूची में नए नाम शामिल करने के लिए एक जनवरी 2025 को योग्य मतदाता होने की अर्हता निर्धारित की गई है।...

September 12, 2024 3:36 PM

बिहार में जल्द राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा

राज्य में राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। खाद्य और उपभोक्ता विभाग के सचिव डॉ. एन सरवण ने बताया कि त्योहारों के मौसम में प्रवासियों के सुविधा के लिए यह अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के अलावा अन्य सभी स्थानों पर रह रहे प्रव...

September 12, 2024 3:33 PM

बिहार की सभी ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा

राज्य की सभी ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि अगले पंद्रह दिन में इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि निर्धारित समय में निरीक्षण नहीं करने व...

September 12, 2024 3:31 PM

बिहार में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 1170 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया

केंद्र सरकार ने राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 1170 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया है। उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पंद्रहवें वित्त आयोग के अनुशंसा पर यह अनुदान मिला है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, कचरा प्रबंधन और ओडीएफ जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान किय...

September 12, 2024 3:26 PM

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेगी

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा- सेक्यूलर के संस्थापक और केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। रांची में एमएसएमई मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री मांझी ने कहा कि सीट शेयरि...

September 12, 2024 3:23 PM

रांची के बड़गाईं से जुड़े जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

रांची के बड़गाईं से जुड़े जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने बड़गाईं के तत्कालीन सीओ मनोज कुमार और शैलेश कुमार के रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर और गिरिडीह में छह ठिकानों पर छापेमारी के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया है। जांच एजेंसी दोनों को रांची ले...

September 12, 2024 3:17 PM

गांधी मैदान में 11 साल पहले हुए ब्लास्ट में दोषियों की फांसी की सजा को कैद में बदला गया

पटना हाईकोर्ट ने गांधी मैदान में 11 साल पहले हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में रांची के चार दोषियों की फांसी की सजा को 30-30 साल कैद में बदल दी। इस मामले में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा गया है। न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार और न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार की खंडपीठ ने राज्य सरकार की दायर डेथ रेफ...

September 12, 2024 3:15 PM

नीट प्रश्न लीक मामले में हजारीबाग में फिर से साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की गई

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में हजारीबाग में सीबीआई ने जिस गेस्ट हाउस को सील किया है, उसमें घुसकर अपराधियों ने दूसरी बार साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की है। घटना की जानकारी मिलते ही सीबीआई के अधिकारी फारेंसिक टीम के साथ हजारीबाग पहुंचे। टीम जब अंदर गयी तो कई दस्तावेज और सामान बिखरे मिले। पहले तल्ले की खिड़की ...