April 3, 2024 8:27 PM

झारखंड हाईकोर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सांसद अर्जुन मुंडा और संजय सेठ सहित 27 भाजपा नेताओं की ओर से धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई हुई

झारखंड हाईकोर्ट में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद अर्जुन मुंडा और संजय सेठ सहित 27 भाजपा नेताओं की ओर से धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनव...

April 3, 2024 8:25 PM

मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है

मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची में मथुरा से प्रत्याशी बदल दिया गया है और अब कमलकांत उपमन्यु की जगह सुरेश सिंह यहां से चुनाव लड़ेंगे। वहीं लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार रक्षा मं...

April 3, 2024 8:25 PM

एसीबी की टीम ने चतरा के टंडवा में संचालित आम्रपाली कोल परियोजना के डिस्पैच अधिकारी सुधांशु शर्मा को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया

एसीबी की टीम ने चतरा के टंडवा में संचालित आम्रपाली कोल परियोजना के डिस्पैच अधिकारी सुधांशु शर्मा को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी को इस कोल परियोजना में कार्य के बदले रकम मांगने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। पिछले दिनों भी एसीबी टीम ने एक अधिकारी को गिरफ्तार किया था।

April 3, 2024 8:25 PM

गोड्डा जिले के विभिन्न स्थानों पर ’स्वीप’ के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोड्डा जिले के विभिन्न स्थानों पर ’स्वीप’ के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की दीदी-सखिओं ने जिले के सुदूर आदिम जनजाति बहुल सुंदर पहाड़ी प्रखंड में मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान पोस्टर, रंगोली एवं स्लोगन लेखन के माध्यम से उन्हे...

April 3, 2024 8:23 PM

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने डाक विभाग के अधिकारियों से सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण के लिए नोडल अधिकारी और पोस्टमैन नियुक्त करने को कहा

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने डाक विभाग के अधिकारियों से सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण के लिए नोडल अधिकारी और पोस्टमैन नियुक्त करने को कहा है। यह बात श्री क्षीरसागर ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेवा मतदाताओं से डाक मतपत्रों की वापसी के ...

April 3, 2024 8:22 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल मुम्‍बई के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल मुम्‍बई के दौरे पर रहेंगी। वे वहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे में कैंसर के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी का शुभारंभ करेंगी।

April 3, 2024 8:23 PM

भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन ने 2 अपै्रल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी और मानपुर-मोहला विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियो की बैठक ली

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन ने 02 अपै्रल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी और मानपुर-मोहला विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियो की बैठक ली। बैठक में नामांकन और आगे की गतिविधियों को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही आगामी दिनों में राजनांदगांव लोकसभ...

April 3, 2024 8:19 PM

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत रायपुर कलेक्टर औरं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर गौरव सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता के लिए आज बाईक रैली निकाली गई। इस रैली को कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश हेमंत श्राफ ने झंडी दिखा...

April 3, 2024 8:18 PM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का कल अंतिम दिन

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का कल अंतिम दिन है। इस चरण में बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। बाहरी मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र के एक हिस्से में पहले चरण में मतदान होगा। केरल की बीस, कर्नाटक की 14, राजस्थान की...

April 3, 2024 8:16 PM

ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व मंत्री योग्रेंद्र साव से पूछताछ की

रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में आज पूर्व मंत्री योग्रेंद्र साव से पूछताछ की जा रही है। कल ईडी विधायक अंबा प्रसाद से पूछताछ करेगी। वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा को लेकर ईडी ने 12 मार्च को विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में...