April 3, 2024 8:40 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा-एलडीएफ के उम्मीदवार और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नेता एनी राजा ने आज केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा-एलडीएफ के उम्मीदवार और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नेता एनी राजा ने आज केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। दोनों नेता बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने जिला कार्यालय पहुंचे।

April 3, 2024 8:38 PM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये आज गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर महेश शर्मा, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मनीष कुमार द्विवेदी, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी के नरेश नौटियाल, जय हिंद नेशनल पार्टी के राजीव मिश्रा, लोकतांत्रिक जनशक्...

April 3, 2024 8:37 PM

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर आने वाली व्यावसायिक उड़ानों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट्स नजर रख रही है

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर आने वाली व्यावसायिक उड़ानों पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट्स नजर रख रही है। ये इकाइयां हवाई मार्ग से नगदी और अन्य कीमती सामान की आवाजाही को देख रही है। इस संबंध में सूचना व शिकायत प्राप्त करने के लिये टोल फ्री नम्बर- 18001807540 और व्हाट्सएप नम्बर- 6388736373 के...

April 3, 2024 8:37 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को देहरादून और मसूरी जायेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को देहरादून और मसूरी जायेंगे। एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री धनखड़, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में आई ए एस-2023 बैच के पहले चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति अकादमी के संकाय सदस्यों के साथ भी बातचीत क...

April 3, 2024 8:35 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपित राजीव नयन मिश्रा को यूपी एसटीएफ टीम ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपित राजीव नयन मिश्रा को यूपी एसटीएफ टीम ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में अब तक 300 से अधिक आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राज्य सरकार ने परीक्षा लीक मामले की निष्पक्ष जांच औ...

April 3, 2024 8:34 PM

ताइवान में आज सुबह पूर्वी तट पर आए 7 दशमलव 4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है

ताइवान में आज सुबह पूर्वी तट पर आए 7 दशमलव 4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। भूकंप के झटकों ने हुलिएन पर्वतीय क्षेत्र और राजधानी ताइपे को बुरी तरह प्रभावित किया। अधिकारियों ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है और कहा है कि 25 वर्षों में आये सबसे शक्तिशाली इस भूकंप में नौ स...

April 3, 2024 8:34 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर पार्टी के प्रत्याशी, वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के लिए समर्थन जुटाया। आगरा में श्री योगी ने कहा कि देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा का चुनाव बहुत...

April 3, 2024 8:31 PM

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग की हरियाणा के करनाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की अधिसूचना पर रोक लगाने की याचिका रद्द कर दी है

पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग की हरियाणा के करनाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की अधिसूचना पर रोक लगाने की याचिका रद्द कर दी है। यह सीट 13 मार्च को मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल के इस्‍तीफे से रिक्‍त हुई थी। न्‍यायमूर्ति सुधीर सिंह और हर्ष बांगर की पीठ ने याचिका को खारिज किया। हरियाणा के...

April 3, 2024 8:29 PM

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना का भ्रमण किया

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने रेल इंजन की उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान रेल इंजन निर्माण से संबंधित महत्वपूर्...

April 3, 2024 8:27 PM

ऑस्‍ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हेमंड आज नई दिल्‍ली में भारतीय नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार से मिले

ऑस्‍ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हेमंड आज नई दिल्‍ली में भारतीय नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार से मिले। दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई बैठक में द्विपक्षीय समुद्री सहयोग से जुडे विभिन्‍न मुद्दों पर बात हुई। इससे पहले, श्री हेमंड ने आज दिन में राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित...