April 12, 2024 6:47 PM

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एन आई ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एन आई ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी कोलकाता पुलिस के सहयोग से की गई है। बेंगलुरु में पहली मार्च को यह विस्फोट हुआ था। इ...

April 12, 2024 6:44 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बाड़मेर में जनसभा को संबोधित किया 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि विपक्षी दल संविधान के नाम पर झूठ की आड़ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को किसी भी हालत में खत्म नहीं किया जा सकता। गीता, कुरान, बाइबिल सब कुछ इस देश का संविधान है। आज बाड़मेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी...

April 12, 2024 6:39 PM

निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्‍ठ और दिव्‍यांगजनों के लिए घर से मतदान की सुविधा शुरू की

निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्‍ठ और दिव्‍यांगजनों के लिए घर से मतदान की सुविधा शुरू की है। इस पहल के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता और 40 प्रतिशत तक दिव्‍यांगता वाले व्‍यक्ति, घर से मतदान की सुविधा का विकल्‍प चुन सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि इस श्रेणी के मतदाताओं ने पह...

April 12, 2024 5:57 PM

केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान के लिए एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मत डाले जांएगे। जनता को लुभाने के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और  निर्दलीय उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारत...

April 12, 2024 5:57 PM

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय डिग्री कॉलेज धामी के 64/78 मतदान केंद्र घण्डल को स्थानांतरित करने बारे चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्राकृतिक आपदा के चलते राजकीय डिग्री कॉलेज धामी...

April 12, 2024 5:57 PM

उत्तराखंड के चमोली में जिला निर्वाचन अधिकारी ने गोपेश्वर शहर क्षेत्र के मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया

चमोली के जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने आज गोपेश्वर शहर क्षेत्र के मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सूची का शत प्रतिश...

April 12, 2024 5:06 PM

निर्वाचन आयोग ने आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण की तैयारियों की समीक्षा की

निर्वाचन आयोग ने आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण की तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने देशभर के साढे तीन सौ से अधिक चुनाव पर्यवेक्षकों से चर्चा की। इस महीने की 19 तारीख को 21 राज्‍यों की 102 संसदीय सीटों पर चुनाव होगा। इस चरण में निष्‍पक्ष और स्‍वतंत्र चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए आयोग ने एक सौ 27 सामान्‍...

April 12, 2024 5:00 PM

भारत और वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की

भारत और वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। वियतनाम का प्रतिनिधिमंडल भारत के पांच दिवसीय दौरे पर है। विदेश मंत्रालय में सचिव जयदीप मजूमदार ने बताया कि वियतनाम भारत की पूर्वोन्‍मुखी नीति का एक महत्‍वपूर्ण भागीदार देश है। उन्‍होंने वियतनाम के साथ विभिन्‍न क्षेत्रों में संबंधों को...

April 12, 2024 4:55 PM

बैशाखी अर्थात बीशू की साजी के पावन पर्व पर क्योंथल क्षेत्र में आटे के मीठे बकरे बनाने की परंपरा बदलते परिवेश में भी कायम

बैशाख सक्रांति के एक दिन पहले समूचे क्योंथल क्षेत्र में आटे के मीठे बकरे  बना कर त्यौहार का भरपूर आन्नद उठाया। बता दें कि क्योंथल क्षेत्र में बैशाखी अर्थात बीशू की साजी का त्यौहार 3 दिन तक मनाया जाता है। पुरातन परंपरा के अनुरूप लोगों द्वारा इस त्यौहार पर विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते ह...

April 12, 2024 4:49 PM

वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. बाबूराम शर्मा की याद में वर्ष 2024 का कैलेंडर लांच किया

वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. बाबूराम शर्मा की याद में वर्ष 2024 का कैलेंडर लांच किया। महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. बाबूराम शर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए हिमाचल प्रदेश वन विभाग एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष प्रकाश बादल ने संगठन के एक साल पूरा होने पर स्व. बाबूराम श...