April 13, 2024 8:23 PM

राज्यभर में आज बैसाखी की धूम

देशभर के साथ ही राज्यभर में आज बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे लेकर रांची के रातु रोड स्थित गुरूद्वारा और गुरूनानक स्कूल में विशेष दीवान सजेगा। वहीं लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। बैसाखी को लेकर कल मेन रोड गुरूद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपीराधाकृष्णन भी शामिल हुए।

April 13, 2024 7:58 PM

विपक्षी गठबंधन में एक नेता, एक विचारधारा और एक नेतृत्‍व का अभाव- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज मध्‍य प्रदेश के पांढुरणा में विपक्षी गठबंधन  की आलोचना करते हुए कहा कि इस गठबंधन में कोई एक नेता, एक विचारधारा और एक नेतृत्‍व नहीं है। इनका संकल्‍प भी एक नहीं है और इनके घोषणा पत्र में भी समानता नहीं हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि विप...

April 13, 2024 2:01 PM

नोएडा में आज शाम गृहमंत्री अमित शाह एक चुनावी-रैली को संबोधित करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह आज शाम उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में एक रैली को संबोधित करेंगे। वे इस जनसभा में गौतम बुद्ध नगर से भाजपा प्रत्‍याशी महेश शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने डॉ. महेन्द्र नागर को और बहुजन समाज पार्टी ने राजेन्‍द्र स...

April 13, 2024 11:52 AM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में भंडारा-गोंदिया लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्र में चुनाव-प्रचार करेंगे

  महाराष्ट्र में, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार ज़ोरों पर है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनसभाएँ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भंडारा-गोंदिया लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्र में महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार डॉक्टर प्रशांत यादवराव पडोले के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिक...

April 13, 2024 11:50 AM

मेघालय में दो दिनों का स्‍ट्रॉबेरी-महोत्‍सव कल से शुरु हो गया है

मेघालय में दो दिनों का स्‍ट्रॉबेरी महोत्‍सव कल से शुरु हो गया है। इसका उद्देश्‍य किसानों को स्‍ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रोत्‍साहित करना और राज्‍य में कृषि पर्यटन को बढ़ावा देना है।

April 13, 2024 11:48 AM

मध्‍यप्रदेशः तीसरे चरण के लिए नामांकन के पहले दिन कल सात उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे

मध्‍यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के पहले दिन कल सात उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे। इस चरण में ग्‍वालियर, गुना, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, मुरैना, सागर और भिंड लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए पर्चे 19 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं।

April 12, 2024 6:58 PM

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दो अरब 98 करोड़ डॉलर बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्‍तर 648 अरब 56 करोड़ डॉलर के स्‍तर पर पहुंचा

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पांच अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दो अरब 98 करोड़ डॉलर बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्‍तर 648 अरब 56 करोड़ डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया। इससे पहले 29 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मुद्रा भंडार में दो अरब 95 करोड़ डॉलर की ब...

April 12, 2024 6:57 PM

महाराष्ट्र में वंचित बहुजन अघाड़ी-वीबीए ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की घोषणा की  

महाराष्ट्र में वंचित बहुजन अघाड़ी-वीबीए ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की घोषणा की है। वीबीए की प्रदेश अध्यक्ष रेखा ठाकुर ने कल उम्मीदवारों के नाम जारी किये। पार्टी ने उत्तरी मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई और दक्षिण-मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है।

April 12, 2024 6:53 PM

भारत-अमरीका कार्यकारी संचालन समूह की 27वीं बैठक हवाई में अमरीकी सेना मुख्यालय में आयोजित हुई

भारत-अमरीका कार्यकारी संचालन समूह की 27वीं बैठक हवाई में अमरीकी सेना मुख्यालय में आयोजित की गई। इसमें उभरते खतरों, संघर्ष और विभिन्न चुनौतियों से निपटने के आवश्‍यक उपायों पर चर्चा की गई। भारतीय सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल टी. के. आइच के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने...

April 12, 2024 6:48 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तिरुनेलवेली में एक जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि एनडीए सरकार केवल कुछ अमीर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है और सभी क्षेत्रों में ऐसे ही लोगों को ठेके दिये जा रहे हैं। आज तिरुनेलवेली में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ईडी, सीबीआई...