April 16, 2024 2:20 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा– आंकड़ों के विश्‍लेषण और साक्ष्‍य आधारित विकास कार्यक्रमों को लागू करने से सरकार को लोगों के आर्थिक उत्‍थान में तेजी लाने में सहायता मिली

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आंकड़ों के विश्‍लेषण और साक्ष्‍य आधारित विकास कार्यक्रमों को लागू करने से सरकार को लोगों के आर्थिक उत्‍थान में तेजी लाने में सहायता मिली है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय आर्थिक सेवा के युवा अधिकारियों का यह कर्तव्‍य है कि वे नए विचारों, विधियों और तकनीक के उपयोग से ...

April 16, 2024 2:18 PM

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम घोषित किए

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में आदित्‍य श्रीवास्‍तव पहले स्‍थान पर रहे हैं जबकि अनिमेष प्रधान दूसरे और दोनुरू अनन्‍या रेड्डी तीसरे स्‍थान पर हैं। आयोग ने नियुक्ति के लिए कुल एक हजार सोलह उम्‍मीदवारों के नामों की अनुशंसा की है।

April 16, 2024 2:15 PM

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में बुरा बर्ताव किया जा रहा है

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में बुरा बर्ताव किया जा रहा है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को उनसे कमरे में शीशे की खिडकी के उस पार से मिलने की अनुमति दी ...

April 16, 2024 2:13 PM

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा–कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान का हथियार की तरह इस्‍तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान का हथियार की तरह इस्‍तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार में गया के गांधी मैदान में आज सुबह जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से ल...

April 16, 2024 1:59 PM

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जे पी नड्डा ने तमिलनाडु के रामनाथपुरम् में रोड शो किया  

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जे पी नड्डा ने आज तमिलनाडु के रामनाथपुरम् में रोड शो किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि मतदाताओं को देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए और इस चुनाव में निर्णायक कदम उठाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व वाली राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की...

April 16, 2024 1:54 PM

 केरल उच्च न्यायालय ने चुनाव खत्म होने तक दूरदर्शन पर फिल्म केरल स्टोरी के प्रसारण को स्थगित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी  

   केरल उच्च न्यायालय ने चुनाव खत्म होने तक दूरदर्शन पर फिल्म केरल स्टोरी के प्रसारण को स्थगित करने की मांग वाली याचिका आज खारिज कर दी। चुनाव आयोग ने इस मामले में हस्तक्षेप करने में असमर्थता जताई, क्योंकि फिल्म पिछले साल मई में रिलीज हुई थी और इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। न्यायालय...

April 16, 2024 1:49 PM

कुवैत के अमीर ने शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया

कुवैत के अमीर ने शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यह निर्णय 7 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद सबा अल-सलेम अल-सबा के इस्तीफे के बाद लिया गया है। 4 अप्रैल को नई संसद के चुनाव के बाद, शेख मोहम्मद ने 6 अप्रैल को अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंप दिया थ...

April 16, 2024 1:47 PM

भारत सरकार ने श्रीलंका को दस हजार टन प्‍याज निर्यात करने की अनुमति दे दी

भारत सरकार ने श्रीलंका को दस हजार टन प्‍याज निर्यात करने की अनुमति दे दी है। साथ ही संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात के लिए दस हजार टन प्‍याज का अतिरिक्त कोटा भी जारी करने की अनुमति दी गई है। विदेश व्‍यापार महानिदेशालय ने इस सिलसिले में अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि संयुक्‍त अरब अमीरात को पह...

April 16, 2024 2:02 PM

संयुक्त राष्‍ट्र की संस्‍था अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु अड्डों पर इस्राइल के हमले की संभावना को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की  

परमाणु ऊर्जा संबंधी मामलों की निगरानी करने वाली संयुक्त राष्‍ट्र की संस्‍था अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु अड्डों पर इस्राइल के हमले की संभावना को लेकर चिंता व्यक्त की है। अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने इस सिलसिले में अधिकतम संयम बरतने की अपील क...

April 16, 2024 1:18 PM

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की सूची जारी की  

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जगदीप सिंह काका बराड़ फिरोजपुर से जबकि अमनशेर सिंह गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने जालंधर से पवन कुमार टीनू और लुधियाना संसदीय क्षेत्र से अशोक पाराशर पप्पी को मैदान में उतारा है।