April 16, 2024 7:14 PM

महाअष्टमी के दिन महागौरी के दर्शनों के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

चैत्र नवरात्र के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सभी शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिरों में शीश नवा रहे हैं। आठवें नवरात्र के मौके पर शिमला के काली बाड़ी मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी अष्टमी के मौक...

April 16, 2024 4:33 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय पतंजलि आयुर्वेद के औषधीय उत्पादों के भ्रामक विज्ञापन के संबंध में अवमानना की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को करेगा।

      सर्वोच्‍च न्‍यायालय पतंजलि आयुर्वेद के औषधीय उत्पादों के भ्रामक विज्ञापन के संबंध में अवमानना की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को करेगा। सुनवाई के दौरान योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण उपस्थित थे। पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ भारतीय चिकित्‍सा संघ ने याचिका दायर की है। इससे पहले 10 अप्रैल को सर्वोच्‍च न...

April 16, 2024 4:32 PM

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज एक चुनावी सभा को सम्‍बोधित किया

      उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों में इन्‍होंने आम जनता के लिए कुछ नहीं किया।      प्रसार भारती के साथ एक विशेष साक्षात्कार में श्री ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले दस वर्षों के शासन में जम्मू-कश्मीर में हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस स...

April 16, 2024 4:24 PM

परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात

कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे परस राम धीमान ने समर्थकों सहित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। निष्कासन खत्म होने के बाद परस राम पहली बार मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परस राम व उनके समर्थकों को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में वापस...

April 16, 2024 3:41 PM

मौसम विभाग ने झारखंड सहित 20 राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने इस वर्ष देशभर में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग द्वारा झारखंड सहित 20 राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल चार माह के दौरान एक सौ छह प्रतिशत बारिश हो सकती है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। झारखंड में दो स...

April 16, 2024 9:49 PM

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ और कंट्री क्रिकेट क्लब के खिलाफ भ्रष्टाचारों के आरोपों की जांच शुरू

केंद्र सरकार के कार्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ-जेएससीए और कंट्री क्रिकेट क्लब-सीसीसी के खिलाफ भ्रष्टाचारों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की पत्नी निर्मला कौर की शिकायत पर कार्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय ने जांच करने का निर्देश ...

April 16, 2024 3:20 PM

रामनवमी को लेकर राजधानी सहित राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रामनवमी को लेकर राजधानी रांची सहित राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रांची में पुलिस पदाधिकारियों सहित दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गयी है। रामनवमी की शोभायात्रा रांची में कल निकलेगी। रांची में पहली बार वर्ष 1929 में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गयी थी।

April 16, 2024 3:14 PM

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। झारखंड में ट्रिपल टेस्ट नहीं होने की वजह से नगर निकायों का चुनाव लंबित है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने छह सदस्यीय टीम को अध्ययन के लिए मध्य प्रदेश भेजा है। मध्य प्रदेश में ट्रिपल टेस्ट के तहत नगर निकाय और पंचायत चुन...

April 16, 2024 2:55 PM

प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के लिए प्रचार चरम पर

लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बेहतर हो, इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग ने “प्रत्येक वोट जरूरी है” विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता में प्रथम 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 11 ह...

April 16, 2024 2:23 PM

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और युवा लड़ाकों के हाथों में बंदूकें थमाने का आरोप लगाया है। जम्‍मू के पालोउरा में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कश्‍मीरी लोगों, विशेषकर युवाओं से ऐसे दलों के प...