April 28, 2024 3:25 PM

झारखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त गिरिडीह प्रशासन के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे

झारखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त के रवि कुमार आज गिरिडीह जायेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त गिरिडीह संसदीय सीट और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के कुछ बूथों का निरीक्षण कर सकते है। गिरिडीह जिला प्रशासन के साथ बाद में चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएलओ से बूथों पर बातचीत...

April 28, 2024 3:14 PM

बोकारो: स्वीप कोषांग की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

बोकारो जिले के शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग की ओर से नियमित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में वोट वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि ज...

April 28, 2024 3:05 PM

रांची पुलिस ने ड्रग्स कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

झारखंड हाईकोर्ट ने खूंटी जिले में अफीम की खेती में खतरनाक वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया तथा समाज और अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की। एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कि नशे का प्रसार पीढ़ियों को बर्बाद कर रहा है। इधर...

April 28, 2024 3:01 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। नामांकन की प्रकिया शुरू हो गयी है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को मुख्य प्रचारक बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना ...

April 28, 2024 2:58 PM

जेपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया

झारखंड लोक सेवा आयोग की झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 23 से 24 जून तक होगी। मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया कल से प्रारंभ हो गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सोलह मई है। परीक्षा में भाग लेने के लिए वैसे अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकेंगे जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए ...

April 28, 2024 2:55 PM

रांची के बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन बीसीसीआई के लिए हुआ

रांची के बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी (बीसीसीआई) के लिए किया गया है। कुमारी पलक बाएं हाथ की बैटर और दाएं हाथ की मध्यम तेज गति की गेंदबाज हैं। हाल ही में पलक का चयन स्टेट अंडर-15 टीम में हुआ था। वह कप्तान चुनी गई थीं। कैंप अनंतपुर में कल अप्रैल से 23 मई तक चलेगा।...

April 28, 2024 2:54 PM

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर 25 तारीख को होने वाले मतदान के लिए कल अधिसूचना जारी होगी

रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा सीटों पर अगले महीने की 25 तारीख को होने वाले मतदान के लिए कल अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसी के साथ इन सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई है। नौ मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस संबंध में रांची...

April 28, 2024 2:46 PM

मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की

उत्तर-पश्चिम से चल रही गरम हवा ने झारखंड के लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में आज से सीवियर हीट वेव (भीषण लू) चलने की चेतावनी जारी की है, इन जिलों में धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा शामिल ह...

April 28, 2024 2:40 PM

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को खंडवा, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। बैतूल और बुरहानपुर में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में क...

April 28, 2024 2:38 PM

नेशनल लोक अदालत 11 मई को हाई कोर्ट परिसर जबलपुर और ग्वालियर, इंदौर बैंच में आयोजित की जाएगी

प्रदेश में नेशनल लोक अदालत 11 मई  को हाई कोर्ट परिसर जबलपुर और ग्वालियर, इंदौर बैंच में आयोजित की जा रही है। नेशनल लोक अदालत में सभी तरह के कम्पाउण्डेवल मामलों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा जिसमें मध्यप्रदेश सरकार पक्षकार है। लोक अदालत में दोनों पक्षकारों की संतुष्टि के साथ लंबित मामलों का निराकर...