April 28, 2024 5:08 PM

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने आज ओडिशा के केंद्रपाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सलिपुर में पार्टी का चुनाव प्रचार किया।

  कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने आज ओडिशा के केन्‍द्रपाडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सलिपुर में पार्टी का चुनाव प्रचार किया। उन्‍होंने चुनावी रैली में वायदा किया कि केन्‍द्र में उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो बेरोजगार युवकों के लिए पहली नौकरी  पक्‍की योजना लागू की जाएगी । इससे पहले श्...

April 28, 2024 4:48 PM

प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण के मतदान के लिए जागरूकता अभियान तेज

लोकसभा चुनाव के अंतर्गत प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण का मतदान 7 मई और 13 मई को होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने इन चरणों में संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए 'चलें बूथ की ओर' अभिय...

April 28, 2024 3:55 PM

जिला मुख्यालय चंबा में मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन किया गया

स्वीट कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन चंबा द्वारा जिला मुख्यालय में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसे अतिरिक्त उपायुक्त राहुल चौहान ने दीप प्रज्वलन के पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राहुल चौहान ने कहा लोकतंत्र के महापर्व में सभी  की भागीदारी सु...

April 28, 2024 3:52 PM

हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए ई सब्जी फसल घरकीन को सफलतापूर्वक पेश किया गया

चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राज्य में एक नई सब्जी फसल घरकीन को किसानों के लिए सफलतापूर्वक पेश किया गया है। कुलपति डॉ. डी.के.वत्स ने आज इसका खुलासा करते हुए बताया कि घरकिन बागवानी फसलों की खीरा परिवार किस्म से संबंधित एक गर्म मौसम की सब्जी की फसल है। उच्च उपज क्षमता वाली ...

April 28, 2024 3:46 PM

लाहौल स्पीति में पर्यटन व्यवसाय को मजबूत करने के उद्देश्य से लिए प्रशासन ने कई गतिविधियां का आयोजन किया

जिला लाहौल स्पीति में पर्यटन व्यवसाय को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से लिए प्रशासन द्वारा कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है। विशेष कर जिला में शीतकालीन व साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित कर स्थानीय युवाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में तैयार करने के मकसद से प्रशासन पर्वतारोहण सं...

April 28, 2024 3:44 PM

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जून में होगा

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जून में होगा। देवघर के 21 हजार 748 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए देवघर के विभिन्न प्रखंडों में बनाये गये 59 परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची झारखंड अधिविद्य परिषद को भेजा गया है।

April 28, 2024 3:40 PM

जमशेदपुर: छिनतई और ब्राउन शुगर बिक्री के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया

जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र से छिनतई और ब्राउन शुगर बिक्री करने के मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि ब्राउन शुगर बिक्री से संबंधित सूचना मिलने पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई। जहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं छिनतई गिरोह के पांच स...

April 28, 2024 3:36 PM

पाकुड़ जिला प्रशासन के निर्देश पर मंडल कारा में औचक छापेमारी हुई

पाकुड़ जिला प्रशासन के निर्देश पर मंडल कारा में औचक छापेमारी हुई। मंडल कारा में छापेमारी अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा और एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में  देर रात की गई। इस छापेमारी अभियान मे किसी भी सेल से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा ने बताया अलग-अलग टोली...

April 28, 2024 3:34 PM

वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए होल्डिंग टैक्स का भुगतान ऑनलाइन मध्यम से होगा

रांची नगर निगम ने सूचना जारी कर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन भुगतान करने का प्रावधान किया गया है। इसमें 30 जून तक पूरे वर्ष का टैक्स भुगतान करने पर 10 फीसदी की छूट दी जायेगी। इसके अलावा रांची नगर निगम के जनसुविधा केन्द्र एवं डोरण्डा अंचल जनसुविधा केन्द्र में भी भुगता...

April 28, 2024 3:26 PM

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के वाहन पार्किंग एवं आवागमन में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक मई से वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री टर्मिनल भवन के पास जाम को कम करने के लिए पुराने टर्मिनल बिल्डिंग के सामने तीन सौ पचास वाहनों के...