September 13, 2024 8:09 PM

बिहार में पटना उच्च न्यायालय समेत प्रदेश की सभी अदालतों में कल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा

बिहार में पटना उच्च न्यायालय समेत प्रदेश की सभी अदालतों में कल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर विभिन्न प्रकार के दीवानी और कुछ प्रकार के फौजदारी मामलों का निपटारा किया जायेगा। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक अदालत में बै...

September 13, 2024 8:08 PM

केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए आयोजित प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का उद्घाटन किया

केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने आज पटना में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का उद्घाटन किया। पन्द्रह सितम्बर तक चलने वाले इस मेले में अठारह परपंरागत कलाओं के कलाकारों की प्रदर्शनी लगी है। साथ ही उनके उत्पादों की ब...

September 13, 2024 8:04 PM

सरकार ने प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम मूल्य सीमा को समाप्‍त किया

सरकार ने प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम मूल्य सीमा को समाप्‍त कर दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय-डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा कि प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य की शर्त तत्काल प्रभाव से हटा दी गई है।   इससे पहले, सरकार ने विदेशों में प्याज की बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए न्यूनतम निर्यात ...

September 13, 2024 8:03 PM

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह 17 सितम्बर को बेगूसराय में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी, निफ्ट के एक्सटेंशन ब्रांच का शुभारंभ करेंगे

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सत्रह सितम्बर को बेगूसराय में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी, निफ्ट के एक्सटेंशन ब्रांच का शुभारंभ करेंगे। जिले के देवना में निफ्ट की शुरूआत की जा रही है। फिल्हाल शुरुआत में यहां जीविका दीदी सहित फैशन डिजाईनिंग में प्रशिक्षण के इच्छुक लोगों को ट्रेनिंग दी जाय...

September 13, 2024 8:16 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंद्रह सितम्बर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंद्रह सितम्बर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भागलपुर जंक्शन पर मौजूद रहेंगे। आज वंदे भारत श्रेणी की इस रेलगाड़ी का भागलपुर से दुमका के बीच परीक्षण के तौर सफल परि...

September 13, 2024 8:00 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से विभिन्न राज्यों के लिए कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से विभिन्न राज्यों के लिए कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।     इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल जमशेदपुर में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

September 13, 2024 8:00 PM

उत्तराखंड में पिछले 36 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी

उत्तराखंड में पिछले 36 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। चमोली में बद्रीनाथ मार्ग और रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को...

September 13, 2024 7:59 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित समारोह में झारखंड के एक लाख तेरह हजार से अधिक लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित समारोह में झारखंड के एक लाख तेरह हजार से अधिक लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। वहीं कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान प्रधानमत्री 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी क...

September 13, 2024 7:58 PM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के जनसुनवाई पोर्टल का अनावरण किया

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के जनसुनवाई पोर्टल का अनावरण किया। पोर्टल को व्यापारियों के बीच सीधी और पारदर्शी बातचीत की सुविधा प्रदान करने और निर्यातकों को उनके मुद्दों को ऑनलाइन हल करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें चाय बोर्ड,...

September 13, 2024 7:56 PM

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा– रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह अब छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुका है

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह अब छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुका है। श्री साहू ने कल चक्रधर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह समारोह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम भी है। इस महोत्सव ने कला और  संस्कृति को पुनर्जीवित करने में महत...